Posted inIndian Premier League (IPL)

गेल-कोहली-रोहित नहीं ये खिलाड़ी हैं IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ ओपनर, रिकॉर्ड्स की जुबानी जानें सच

Not Gayle, Kohli, or Rohit—This Player Is the Greatest Opener in IPL History: Discover the Truth Through the Records.

जब भी हम आईपीएल (IPL) के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की बात करते हैं तो हम सबसे पहले क्रिस गेल, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों का नाम लेते हैं, क्योंकि इन्होंने आईपीएल में काफी रन बनाए हैं और इन सभी का रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है।

साथ ही साथ इन सभी लोगों की फैन फॉलोइंग भी काफी अधिक है। लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ओपनर के बारे में बताने जा रहे हैं। यानी उसका आईपीएल इतिहास में ओपन करते हुए रिकॉर्ड सबसे दमदार रहा है।

इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड है सबसे दमदार

दरअसल, जिस खिलाड़ी का आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे दमदार रिकॉर्ड है वो कोई और नहीं बल्कि केएल राहुल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इस समय दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि ओवरऑल उन्होंने आईपीएल में अब तक पांच टीमों के लिए खेल रखा है और इनमें से अधिकतर टीमों के लिए वह ओपन भी करते दिखाए दिए हैं। बतौर ओपनर वह तकरीबन 4500 रन बना चुके हैं। ओपन करते हुए उनके आंकड़े काफी बेहतरीन हैं। उनका औसत, उनका स्ट्राइक रेट, सभी चीज लाजवाब है।

यह भी पढ़ें: हार का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए David Miller, आंसुओं की लगाई बाढ़, ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल

बतौर ओपनर केएल राहुल के आंकड़े

From 2013 to 2026, KL Rahul played a total of 106 matches as an opener, scoring 4,511 runs across 106 innings.
From 2013 to 2026, KL Rahul played a total of 106 matches as an opener, scoring 4,511 runs across 106 innings.

साल 2013 से लेकर 2026 तक बतौर ओपनर केएल राहुल ने कुल 106 मैच खेले हैं, जिसकी 106 पारियों में उनके बल्ले से 4511 रन आए हैं। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने इस दौरान 132 के बेस्ट स्कोर के साथ पांच शतक जबकि 37 अर्धशतक जड़ा है। इस दौरान चार बार वो बिना खाता खोले भी पेवेलियन लौटे हैं।

वहीं उनके नाबाद रहने की बात करें तो वो 14 बार नाबाद लौटे हैं, जो भी काबिले तारीफ है। इस बीच उनका औसत 49.03 का है, जो उन्हें आईपीएल में सबसे बेहतरीन औसत वाला बल्लेबाज बनाता है। यही नहीं बल्कि बतौर ओपनर भी उनका औसत सबसे दमदार है। इस बीच उन्होंने 138.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

बतौर ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

बतौर ओपनर आईपीएल में इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शिखर धवन पहले स्थान पर हैं। धवन के नाम 6362 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं डेविड वार्नर के नाम 5910 रन, विराट कोहली के नाम 5106 रन और केएल राहुल के नाम 4511 रन दर्ज है।

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 4480 रन बनाए हैं। इन टॉप पांचों खिलाड़ियों के रिकार्ड काफी दमदार है। लेकिन ओवरऑल के मामले में केएल राहुल सबसे बेहतरीन हैं। इस वजह से उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट ओपनर भी कहा जाता है।

FAQs

केएल राहुल की उम्र क्या है?
33 साल
केएल राहुल ने बतौर ओपनर आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
4511 रन

यह भी पढ़ें: RCB Playing XI: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोश हेजलवुड की वापसी! टीम से बाहर ये बड़ा नाम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!