Posted inIndian Premier League (IPL)

सूर्या-गंभीर नहीं, PM Narendra Modi ने इस खिलाड़ी को बताया टी20 वर्ल्ड कप जीत का हीरो

Not Surya or Gambhir—PM Narendra Modi Names This Player as the Hero of the T20 World Cup Victory

PM Narendra Modi on T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ति में एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने काफी कुछ कहा। श्री नरेंद्र मोदी ने सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप का हीरो बताया और उनकी जमकर तारीफ़ की।

PM Narendra Modi ने की संजू सैमसन की तारीफ़

PM Narendra Modi Praises Sanju Samson's Performance in the 2026 T20 World Cup
PM Narendra Modi Praises Sanju Samson’s Performance in the 2026 T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन (Sanju Samson) का बोलबाला देखने को मिला। सिर्फ 5 मैचों की 5 पारी में संजू सैमसन ने करीब 200 की स्ट्राइक रेट और 80 की औसत से 321 रन बना डाले और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। वो इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। जबकि ओवरऑल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आए।

उनके दृण संकल्प और डेडीकेशन को लेकर हर किसी ने काफी तारीफें की और कुछ ऐसी ही तारीफ एक बार फिर नरेंद्र मोदी ने भी की है। श्री नरेंद्र मोदी ने केरल की जनता से बात करते हुए कहा कि संजू सैमसन ने जिस तरह का प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है।

संजू सैमसन को लेकर कही ये बात

नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का प्रदर्शन देखा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट में मुश्किल हालात आए और हम नॉकआउट चरणों तक पहुँचे, उनके खेल की बदौलत उनका प्रदर्शन अपने चरम पर पहुँच गया। शुरू से लेकर आखिर तक, उनका ध्यान, आत्मविश्वास और जोश लगातार बढ़ता रहा – यही एक खिलाड़ी की सच्ची पहचान है।”

यह भी पढ़ें: ‘उसे ड्रॉप करो…’ 25 करोड़ के Cameron Green पर भड़का ये भारतीय दिग्गज, टीम से बाहर निकालने की उठाई मांग

लगातार 3 मैचों में जड़ा था अर्धशतक

किसी भी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बहुत ही कम ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने इतनी कंसिस्टेंसी से रन बनाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मस्ट विन मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने नाबाद 97 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्ले से 89 रन आए और फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अंत तक खुद को संभाले रखा। फाइनल में उनके बल्ले से 89 रन की पारी देखने को मिली, जोकि टीम इंडिया की जीत के लिए एक अहम पारी थी।

ओवरऑल आंकड़े हैं कुछ ऐसे

संजू सैमसन के ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 16 वनडे में 510 रन और 62 टी20 में 1399 रन बनाए हैं। हालांकि फर्स्ट क्लास में उनके नाम 3888, लिस्ट ए में 3599 और टी20 में 8406 रन दर्ज है।

FAQs

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल कितने रन बनाए थे?
321 रन
संजू सैमसन की उम्र क्या है?
३१ साल

यह भी पढ़ें: Preity Zinta के पति कौन हैं? जानें किससे हुई पंजाब किंग्स के मालकिन की शादी, ये हैं पूरा नाम और प्रोफेशन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!