आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब तक एक से बढ़कर एक मुकाबला देखने को मिले हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। टूर्नामेंट में काफी ज्यादा रोमांच आ रहा है। लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने काफी बड़ा नियम लागू कर दिया है, जिससे कई टीमों को परेशानी होने वाली है।
बीसीसीआई ने जारी किए नए नियम

वैसे तो अक्सर टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कुछ नियम बनाए जाते हैं। लेकिन इस आईपीएल मिड सीजन एक ऐसा नियम बनाया गया है, जो कई टीमों के लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी टीमों को यह साफ कर दिया है, कि जो भी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन या 16 मेंबर स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं वो बाउंड्री लाइन के आसपास घूमते नजर नहीं आएगा। यानी प्लेइंग इलेवन से बाहर खिलाड़ियों का किसी भी तरीके से खेल रहे खिलाड़ियों से कोई भी संपर्क नहीं होना चाहिए और वो मैच या मैच की ब्रॉडकास्टिंग में रोड़ा नहीं बनने चाहिए।
विस्तार में जानें आईपीएल 2026 के नए नियम
बता दें कि बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि आईपीएल मैच के दौरान बेंच पर बैठे सभी खिलाड़ियों को मैदान में इधर-उधर जाने की अनुमति नहीं है। यही नहीं बल्कि एक्स्ट्रा खिलाड़ियों को भी मैदान में एंट्री लेने की अनुमति नहीं है, जब तक कि वो मैनेजमेंट द्वारा टीम शीट में नामित 16 खिलाड़ियों में शामिल न हों। जानकारी के अनुसार यह मैच खेलने की शर्तों (एमपीसी) में नवीनतम संशोधन है, जिसे पहले ही टीमों के साथ साझा किया जा चुका है।
वैसे तो अभी तक इस नए एडेंडम का सही कारण साफ़ नहीं है। मगर हाल ही में BCCI और IPL मैनेजमेंट ने टीम मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी, जो तय 16 खिलाड़ियों का हिस्सा नहीं हैं, वे ड्रिंक्स, बैट लेकर या मैसेज देने के लिए मैदान में नहीं आ सकते।
इतना ही नहीं बल्कि बिब पहने हुए पांच से अधिक खिलाड़ी बाउंड्री रोप के आसपास नहीं घूम सकते। ये पांच खिलाड़ी नामित 16 खिलाड़ियों में से या शेष टीम के सदस्यों में से हो सकते हैं। मगर किसी भी समय ये 5 से अधिक नहीं होने चाहिए।
सूत्रों ने कही ये बात
क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार टीम के कई सूत्रों ने कहा, “हमें हाल ही में निर्देश मिले हैं कि मैच के दौरान सभी सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी इधर-उधर नहीं घूम सकते। उन्हें मैदान पर पेय पदार्थ ले जाने की भी अनुमति नहीं है। केवल मैच के लिए टीम में नामित 16 खिलाड़ी ही ऐसा कर सकते हैं।
इसके अलावा, प्लेइंग इलेवन के बाहर के केवल पांच खिलाड़ी ही इधर-उधर घूम सकते हैं। बाकी खिलाड़ी डगआउट में बैठ सकते हैं, लेकिन बाउंड्री लाइन और एलईडी विज्ञापन बोर्डों के बीच नहीं जा सकते।”
FAQs
आईपीएल 2026 का फाइनल कब है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK का बुरा हाल! MS Dhoni-Dewald Brevis के बाद एक और खिलाड़ी OUT