PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 17 में कल दोपहर 3:30 बजे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक दूसरे के आमने-सामने होगी। यह मुकाबला पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। तो आइए जान लेते हैं कि इस मैच में कौन बाजी मार सकता है? कैसी होगी पिच और क्या रहेगा मौसम का हाल?
PBKS vs SRH, Match Preview

आईपीएल 2026 में अब तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने कुल तीन मैच खेले हैं और इसमें से 2 में उसने जीत हासिल की है। जबकि एक में बारिश के वजह से मदद रद्द होने के कारण उसे सिर्फ एक अंक मिले हैं।
बात करें ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की तो उसे 3 में से 1 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच कल का मैच दोपहर 3:30 से खेला जाएगा और जो भी टीम इस मैच में जीतेगी वो अपनी स्थिति को पहले से बेहतर कर लेगी।
PBKS vs SRH मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग
- मैच: PBKS vs SRH
- मैच नंबर: 17
- स्टेडियम: महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
- तारीख: 11 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
PBKS vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 24
- SRH: 17 जीत
- PBKS: 7 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
PBKS vs SRH मैच पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी बैलेंस मानी जाती है। यानी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए यह पिच अनुकूल है। यहां पर लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से पिच तैयार की गई है। पिच की सतह काफी हार्ड होने के चलते गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और आउटफील्ड भी छोटी होने के चलते रन बनाना भी आसान होता है।
मगर शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ तेज गेंदबाज कमाल करते नजर आते हैं। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है स्पिनर प्रभाव डालते दिखते हैं। इस मैदान का एवरेज फर्स्ट इनिंग स्कोर 170 से 180 के बीच रहा है।
यह भी पढ़ें: रातों-रात चमक उठी मुकुल चौधरी की किस्मत, संजीव गोयनका दे रहे 4 करोड़ की कार
PBKS vs SRH मैच वेदर रिपोर्ट
मुल्लांपुर में 11 अप्रैल के दिन एकदम खिली धूप रहेगी। मैक्सिमम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। बारिश के आसार सुबह के समय करीब 50% हैं। लेकिन मैच के दौरान बारिश नहीं देखने को मिलेगी। यानी एक शानदार मैच हमें देखने मिल सकता है।
PBKS vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
पंजाब किंग्स का स्क्वाड: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश और विशाल निषाद।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार और प्रफुल्ल हिंगे।
PBKS vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
(इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य)
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट।
(इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा)
PBKS vs SRH मैच विनर
PBKS
FAQs
PBKS vs SRH मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
PBKS vs SRH मैच कितने बजे से शुरू होगा?
यह भी पढ़ें: गायकवाड़, म्हात्रे, ब्रेविस समेत इन खिलाड़ियों को मौका, DC मैच के लिए फिक्स हुई CSK की प्लेइंग 11