Punjab Kings Playing 11 For IPL 2026: आईपीएल 2025 सीजन के दौरान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने उम्मीद से काफी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया था और यह टीम एक के बाद एक टीमों का हराते हुए फाइनल तक पहुंची थी। ये टीम फाइनल भी जीत जाती। लेकिन बस 6 रनों की वजह से यह टीम खिताब से चूक गई।
हालांकि इस सीजन यह टीम अपना सपना पूरा कर सकती है और इस सपने को पूरा करने के लिए यह अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है। तो आइए एक बार आईपीएल 2026 सीजन के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डाल लेते हैं।
31 मार्च से करेगी अपने सफर की शुरुआत

बता दें कि आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। पहले मैच में SRH और RCB की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होने वाली है। वहीं आईपीएल 2025 की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के साथ खेलते नजर आएगी।
PBKS बनाम GT मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के नए स्टेडियम महाराज महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि दोनों टीमों में से कौन ये मैच जीतेगा और किसकी शुरुआत कैसी रहेगी।
श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह करेंगे कप्तानी
बता दें कि आईपीएल 2025 सीजन के दौरान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ही पंजाब किंग्स को लीड करते नजर आए थे। ऐसे में 2026 सीजन के दौरान भी यही दोनों खिलाड़ी हमें कप्तानी करते नजर आएंगे। श्रेयस कप्तान जबकि शशांक उपकप्तान के रोल में दिखाई देंगे और दोनों की कोशिश रहेगी की वो इतिहास रचें।
यह भी पढ़ें: काव्या मारन-अबरार अहमद विवाद पर BCCI ने रखी अपनी बात, पल्ला झाड़ते हुए बोला ‘….तो इसमें हम क्या करें’
इन-इन खिलाड़ियों को मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका
बता दें कि अभी तक पंजाब किंग्स ने ऑफीशियली अपनी प्लेइंग इलेवन पर कोई अपडेट नहीं दी है। लेकिन इस टीम में मौजूद तमाम खिलाड़ियों में से जो बेस्ट खिलाड़ी हैं उनके आधार पर प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। बीते आईपीएल सीजन की तरह ही हमें इस बार भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ओपन करते नजर आ सकते हैं। वहीं मिचेल ओवेन नंबर तीन पर दिखाई दे सकते हैं।
इस 11 में नंबर चार पर बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं। वहीं 5 पर नेहल वढेरा, 6 पर मार्कस स्टोइनिस और 7 पर मार्को जानसन दिखाई दे सकते हैं। गेंदबाज के रूप में लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल की जोड़ी कमाल करते नजर आ सकती है।
इस प्लेइंग 11 में हमें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर वैशाख विजय कुमार भी दिखाई दे सकते हैं। तो देखना होगा कि यह टीम बीते सीजन की अपनी कमी को दूर कर पाएगी यानी इतिहास रचते हुए ट्रॉफी उठा पाएगी या नहीं।
आईपीएल 2026 के लिए Punjab Kings की संभावित 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: वैशाख विजयकुमार।
FAQs
पंजाब किंग्स का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी हर्षित राणा की नहीं कटेगी सैलरी, मिलेंगे इतने करोड़, जानें नियम