Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 से पहले Rajasthan Royals ने नया पोस्टर किया जारी, Sanju Samson को निकाला

Rajasthan Royals released a new poster before IPL 2026, removed Sanju Samson

Sanju Samson Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने एक पोस्टर जारी किया है और उस पोस्टर के बाद से ही फैंस में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पोस्टर देख फैंस लगातार एक ही सवाल कर रहे हैं कि क्या राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन (Sanju Samson) को निकाल दिया। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा मामला क्या है?

राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया नया पोस्टर

Rajasthan Royals

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में पोस्टर जारी किया है और यह पोस्टर किसी खिलाड़ियों के रिटेंशन का नहीं बल्कि इस टीम में शामिल उन खिलाड़ियों का है, जो हाल ही में विज़डन के टॉप 40 मेंस यंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड की लिस्ट में शुमार हुए हैं। इसी वजह से संजू सैमसन (Sanju Samson) इसमें दिखाई नहीं दे रहे हैं।

हालांकि यह खबर भी पूरी तरह से सच है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) आईपीएल 2026 में शायद इस टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। दरअसल, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन किसी अन्य टीम में जाना चाहते हैं, जिस वजह से उन्होंने टीम से खुद को ट्रेड करने की मांग कर रखी है।

इन-इन खिलाड़ियों को मिली है जगह

विज़डन के टॉप 40 यंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स टीम के यशस्वी जायसवाल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफ़ाका, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग का नाम शामिल है। इन सभी युवा खिलाड़ियों ने लास्ट कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिस वजह से इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब कर रहे हैं।

40 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस पांचवें स्थान पर , क्वेना मफ़ाका आठवें स्थान पर, वैभव सूर्यवंशी 16वें स्थान पर और रियान पराग 27वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्डकप के बाद से बेंच पर सड़ रहा भारत का सबसे घातक खिलाड़ी, वजह आगरकर की जिद

ये भारतीय खिलाड़ी भी हैं शामिल

विज़डन की युवा क्रिकेटरों की सूची में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग के अलावा साईं सुदर्शन, नीतीश रेड्डी, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, मुशीर खान और मयंक यादव अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

40 सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटरों की पूरी सूची (2025)

  1. यशस्वी जायसवाल (23, भारत)
  2. जेडन सील्स (23, वेस्ट इंडीज)
  3. जैकब बेथेल (21, इंग्लैंड)
  4. विल ओ’रूर्के (23, न्यूज़ीलैंड)
  5. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (19, दक्षिण अफ्रीका)
  6. नसीम शाह (22, पाकिस्तान)
  7. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (23, अफ़ग़ानिस्तान)
  8. क्वेना मफ़ाका (19, दक्षिण अफ्रीका)
  9. साईं सुदर्शन (23, भारत)
  10. इब्राहिम ज़द्रान (23, अफ़ग़ानिस्तान)
  11. सैम अयूब (23, पाकिस्तान)
  12. नीतीश रेड्डी (22, भारत)
  13. नूर अहमद (20, अफ़ग़ानिस्तान)
  14. तिलक वर्मा (22, भारत)
  15. डेवाल्ड ब्रेविस (22, दक्षिण अफ्रीका
  16. वैभव सूर्यवंशी (14, भारत)
  17. ब्रायन बेनेट (21, ज़िम्बाब्वे)
  18. अल्लाह ग़ज़नफ़र (19, अफ़ग़ानिस्तान)
  19. नाहिद राणा (22, बांग्लादेश)
  20. मथीशा पथिराना (22, श्रीलंका)
  21. हर्षित राणा (23, भारत)
  22. रिशद हुसैन (23, बांग्लादेश)
  23. ज्वेल एंड्रयू (18, वेस्ट इंडीज)
  24. डुनिथ वेललेज (22, श्रीलंका)
  25. शोएब बशीर (21, इंग्लैंड)
  26. हसन नवाज (22, पाकिस्तान)
  27. रियान पराग (23, भारत)
  28. कूपर कोनोली (21, ऑस्ट्रेलिया)
  29. रेहान अहमद (21, इंग्लैंड)
  30. कैलम विडलर (19, ऑस्ट्रेलिया)
  31. मुशीर खान (20, भारत)
  32. मुहम्मद अब्बास (21, न्यूजीलैंड)
  33. मयंक यादव (23, भारत)
  34. सैम कोनस्टास (19, ऑस्ट्रेलिया)
  35. जेम्स रेव (21, इंग्लैंड)
  36. जेक फ्रेजर-मैकगर्क (23, ऑस्ट्रेलिया)
  37. अली रज़ा (17, पाकिस्तान)
  38. कैंपबेल केलवे (22, ऑस्ट्रेलिया)
  39. फरहान अहमद (17, इंग्लैंड)
  40. ओलिवर पीक (18, ऑस्ट्रेलिया)

FAQs

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स क्यों छोड़ रहे हैं?

रिपोर्ट से मुताबिक मैनेजमेंट के साथ विवाद के चलते वह ऐसा फैसला ले रहे हैं।

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन किस टीम के लिए खेलेंगे?

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन किस टीम के लिए खेलेंगे इसका अभी पूरा पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,4,4,4.4…’, Sanju Samson के सगे भाई ने मचाया कोहराम, गेंदबाजों के लिए काल बनते हुए ठोकी तूफानी फिफ्टी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!