Rajasthan Royals’ New Captain: भारत में अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खुमार छाया हुआ है लेकिन इसके बाद सभी पर आईपीएल का रंग चढ़ जाएगा, जिसकी शुरुआत मार्च में होनी है। आईपीएल के 19वें सीजन की तारीखों का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और हाल ही में कुछ टीमों ने कैंप भी लगाया।
इन सब के बीच आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) पर भी सभी की नजर है, क्योंकि इस टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में आरआर का नया कप्तान कौन होगा, यह सवाल सभी के मन में था लेकिन अब इसका जवाब मिल गया है।
ये खिलाड़ी बना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का नया कप्तान

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के पास कप्तानी के लिए अनुभवी रवींद्र जडेजा के अलावा रियान पराग और यशस्वी जायसवाल भी विकल्प थे लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि टीम ने रियान पर भरोसा जताया है और उन्हें अपना कप्तान बनाने जा रही है। राजस्थान रॉयल्स ने 13 फरवरी को आधिकारिक रूप से कप्तान की घोषणा का ऐलान किया है लेकिन उससे पहले रिपोर्ट में असम के रियान पराग को कप्तान चुने जाने की पुष्टि की जा रही है।
रियान पराग और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का साथ बहुत पुराना है। यह युवा खिलाड़ी शुरुआत से ही इस फ्रेंचाइजी के साथ है। रियान का प्रदर्शन शुरूआती कुछ सीजन में बेहद खराब था लेकिन आरआर ने उनके ऊपर अपना भरोसा नहीं खोया और उन्हें बरकरार रखा। रियान ने आईपीएल 2025 में भी कप्तानी की थी, जब संजू सैमसन इंजरी के कारण पूरी तरह फिट नहीं थे। उस दौरान संजू इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते थे, जबकि कप्तानी पराग करते थे।
हालांकि, रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को(Rajasthan Royals) कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने 8 मुकाबलों में कप्तानी की थी लेकिन टीम सिर्फ 2 ही मैचों में जीत हासिल कर पाई थी और 6 में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रियान को इस बार अपनी कप्तानी से कमाल करके दिखाना होगा।
जडेजा और जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने किया नजरअंदाज
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संजू सैमसन के ट्रेड के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपने साथ जोड़ा था। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि जडेजा इस शर्त पर आए हैं कि वो कप्तानी भी करेंगे लेकिन अब लगता है कि उन रिपोर्ट्स में सच्चाई नहीं थी या फिर जड्डू की मांग को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ठुकरा दिया। वैसे भी जडेजा का कप्तान के तौर पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। शायद इसी कारण से आरआर ने उन पर लीडरशिप का भार नहीं डाला, ताकि वो खुलकर अपने गेम को एन्जॉय कर सकें।
जडेजा के अलावा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के पास यशस्वी जायसवाल को भी कप्तान बनाने का विकल्प था लेकिन उन्हें भी तवज्जो नहीं दी गई। जायसवाल कई सीजन से टीम के साथ हैं और प्रमुख बल्लेबाज भी हैं। अपने कई इंटरव्यू में वो कप्तानी की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस सीजन कप्तानी न मिलने पर जायसवाल का अगला कदम क्या होता है।
FAQs
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स अपना नया कप्तान किसे बनाने जा रही है?
राजस्थान रॉयल्स का पुराना कप्तान कौन था?
यह भी पढ़ें: BREAKING: हर्षित राणा के बाद एक और बड़ा नुकसान, T20 World Cup से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज