Posted inIndian Premier League (IPL)

राजस्थान रॉयल्स का सरप्राइज मूव, PSL खिलाड़ी को बना रहे सैम करन का रिप्लेसमेंट

Rajasthan Royals' Surprise Move: Signing a PSL Player as Sam Curran's Replacement

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने काफी बड़ा सरप्राइज मूव चला है। इस फ्रेंचाइजी ने सैम कुरेन के रिप्लेसमेंट के तौर पर पीएसएल से एक खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में शामिल करने का फैसला किया है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी जो राजस्थान का हिस्सा बनने जा रहा है।

यह खिलाड़ी बन रहा Rajasthan Royals का हिस्सा

दरअसल, जो खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का हिस्सा बनना जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) हैं। दसुन शनाका को पीएसएल ऑक्शन के दौरान लाहौर कलंदर्स ने 2.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन उन्होंने पीएसएल से बाहर होने के बाद खुद को आईपीएल से जोड़ लिया है और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

इंजरी के कारण बाहर हुए हैं सैम कुरेन

England cricket team's star all-rounder Sam Curran has been ruled out of IPL 2026 due to a groin injury.
England cricket team’s star all-rounder Sam Curran has been ruled out of IPL 2026 due to a groin injury.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर सैम कुरेन को ग्रॉइन इंजरी हुई है और इस इंजरी के कारण वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा भी वह कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। इस वजह से उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आरआर की फ्रेंचाइजी दसुन शनाका को अपने स्क्वाड का हिस्सा बना रही है।

अब देखना होगा कि दसुन शनाका किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि आईपीएल में उन्हें अब तक सिर्फ तीन मैच ही खेलने को मिला है और इस दौरान वह महज 26 रन ही बना पाए हैं। हालांकि ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वह 111 विकेट लेने के साथ ही साथ 5064 रन भी बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका, ये विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पायेगा शुरूआती 3 मैच

इस दिन अपना पहला मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स

बताते चलें कि आईपीएल 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की फ्रेंचाइजी को अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलना है। यह मैच आईपीएल 2026 सीजन का मैच नंबर 3 होने जा रहा है। आरआर को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ यह मैच खेलना है। 30 मार्च को दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं।

तो देखना काफी दिलचस्प रहेगा किस इस दौरान कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी। बता दें कि अब तक दोनों टीमों ने आईपीएल में कुल 30 बार एक दूसरे का आमना सामना किया है। इस दौरान सीएसके ने 16 जबकि राजस्थान (Rajasthan Royals) ने 14 बार बाजी मारी है। आईपीएल 2025 के दौरान हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत दर्ज की थी।

FAQs

आईपीएल 2026 में आरआर को पहला मैच किसके साथ खेलना है?

CSK

यह भी पढ़ें: SRH कैंप में हाई वोल्टेज ड्रामा, कप्तान ईशान किशन से उलझा युवा बॉलर, उंगली दिखाकर बोला- ‘चल निकल…’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!