Rashid Khan vs Sunil Narine IPL Stats: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार के टूर्नामेंट के लिए लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि उससे पहले एक नई चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर राशिद खान और सुनील नरेन में से कौन आईपीएल का सबसे बेहतरीन गेंदबाज है। तो आइए जान लेते हैं कि दोनों में से कौन है बेस्ट स्पिनर इस लीग का।
Rashid Khan के आईपीएल आंकड़े
सबसे पहले बात कर लेते हैं राशिद खान के आईपीएल आंकड़ों की तो राशिद खान ने आईपीएल में साल 2017 में एसआरएच की ओर से डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक वो केवल दो टीमों के लिए खेले हैं। उन्होंने SRH और GT के लिए अपनी गेंदबाजी से कहर ढ़ाया है। इस दौरान 136 मैचों की 136 पारियों में उन्होंने 158 विकेट चटकाए हैं।
उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 24 रन देखकर 4 विकेट है। उन्होंने 23.83 की औसत और 20.1 की स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकोनामी 7.08 की रही है। उन्होंने दो बार चार विकेट हॉल हासिल किया है। उनका बेस्ट आईपीएल सीजन 2023 रहा था, जिस दौरान उन्होंने 17 मैचों में 27 विकेट लिए थे।
Sunil Narine के आईपीएल आंकड़े
सुनील नरेन की बात करें तो उन्होंने 2012 में ही अपना आईपीएल डेब्यू कर लिया था और तब से लेकर अब तक वो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखाई दिए हैं। उन्होंने इस दौरान 189 मैचों की 187 पारियों में कुल 192 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 19 रन देकर 5 विकेट रहा है।
उन्होंने 25.63 की औसत और 22.6 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.79 की रही है। इस बीच उन्होंने सात बार चार विकेट और वही एक बार पांच विकेट हॉल लिया है। उनका बेस्ट सीजन 2012 सीजन था जब उन्होंने कुल 24 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने बनाई RCB की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन, कोहली-एबीडी से लेकर गेल तक को किया शामिल
हेड टू हेड में कौन बेहतर आंकड़े

राशिद खान और सुनील नरेन के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो इसमें किसी एक को बेस्ट बताना थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। सबसे ज्यादा विकेट के मामले में इस समय सुनील नरेन आगे हैं और उन्होंने ज्यादा मुकाबले भी खेले हैं। हालांकि इकोनॉमी रेट में अधिक मैचों के बाद भी सुनील का दबदबा है। लेकिन बाउलिंग एवरेज और स्ट्राइक रेट के मामले में राशिद खान बाजी मार जाते हैं।
यानी कुछ जगहों पर सुनील बेस्ट हैं जबकि कुछ जगह पर राशिद। दोनों के बीच हम इसे टाई कह सकते हैं। लेकिन अगर फिर भी किसी एक को सबसे बेस्ट के तौर पर चुनना हो तो वो सुनील नरेन होंगे, क्योंकि उनकी गेंदबाजी अन्य सभी की तुलना में बेहतर है और उनको पढ़ पाना बड़े से बड़े बल्लेबाज के लिए मुश्किलों का काम है।
FAQs
राशिद खान और सुनील नरेन में से कौन बेस्ट है?
यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के लिए सामने आ गई भारत की प्लेइंग इलेवन, गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, अय्यर, केएल…..