Posted inIndian Premier League (IPL)

टीम मालिकों को रविचंद्रन अश्विन ने दिया गजब का सुझाव, अपनाया तो हर खिलाड़ी करेगा शानदार प्रदर्शन

Ravichandran Ashwin offers a brilliant suggestion to team owners—if adopted, every player will deliver a spectacular performance.

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और वो अब क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। आईपीएल 2026 में वह हमें खेलते नजर नहीं आएंगे। लेकिन इस आईपीएल सीजन से पहले उन्होंने एक ऐसा सुझाव दिया है, जो कई टीम मालिकों को काफी ज्यादा पसंद आएगा और इससे उनका काफी मुनाफा भी होगा।

Ravichandran Ashwin ने दिया अहम सुझाव

Ravichandran Ashwin offers a key suggestion.
Ravichandran Ashwin offers a key suggestion.

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत से पहले रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया है कि अगर खिलाड़ी उनके रोल को फुलफिल नहीं कर पाते हैं यानी जिस चीज के लिए उन्हें खरीदा गया है वो उसके लिए नहीं काम आ पाए तो उनका पैसा काट लेना चाहिए।

Ashwin ने कही यह बात

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आर अश्विन (R Ashwin) ने कहा, “कैमरन ग्रीन को लेकर एक सवाल है। क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें पूरे चार ओवर गेंदबाज़ी करने की इजाज़त देगा? यह भी एक संभावना है। इस स्थिति में, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ग्रीन से कह रहा है कि वह IPL में खेल सकते हैं, लेकिन हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए आप केवल इतना ही वर्कलोड ले सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “IPL टीमों को भी एक ऐसा मौका मिलना चाहिए कि अगर कोई खिलाड़ी सिर्फ़ दो ओवर फेंकता है, तो वे 2 करोड़ रुपये काट लें। ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? अगर कोई खिलाड़ी अपने चार ओवर पूरे नहीं कर पाता, तो आपको उसकी रकम काटने का अधिकार होना चाहिए, है ना?”

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स का सरप्राइज मूव, PSL खिलाड़ी को बना रहे सैम करन का रिप्लेसमेंट

टीम को होगा नुकसान

आर अश्विन ने आगे कहा कि अगर कैमरन ग्रीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों नहीं कर सके तो टीम को काफी परेशानी होगी। इससे मालिक भी निराश होंगे। उन्होंने कहा, “जब आप आईपीएल नीलामी में आए थे, तो आपसे यही उम्मीद थी कि आप चारों ओवर गेंदबाजी करेंगे और बल्लेबाजी भी करेंगे। अगर गेंदबाजी पर कोई प्रतिबंध नहीं है, तो बहुत अच्छा है, लेकिन अगर प्रतिबंध है तो टीम को अनुबंध राशि में कटौती करने की अनुमति दी जानी चाहिए,”

दिग्गज स्पिनर ने आगे कहा, “कल्पना कीजिए कि आप शाहरुख खान हैं, और आपने एक खिलाड़ी के लिए 25 करोड़ रुपये दिए हैं। लेकिन फिर वह आकर कहता है, ‘सर, मैं आज सिर्फ एक ओवर फेंकूंगा, या दिन में सिर्फ 10 गेंदें फेंकूंगा’। आपको कैसा लगेगा?”

कुछ ऐसे हैं कैमरन ग्रीन के आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के 26 साल के ऑलराउंडर ने आईपीएल में अब तक दो टीमों के लिए खेला है और इस दौरान 29 मैचों के 28 पारियों में 707 रन बनाने के साथ ही साथ 16 विकेट लिए हैं। ग्रीन के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी आए हैं। वहीं ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उन्होंने 30 विकेट के अलावा 1451 रन भी बनाए हैं।

FAQs

आर अश्विन ने संन्यास का ऐलान कब किया?

साल 2024

यह भी पढ़ें: IND vs BAN सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब-कहां होंगे मैच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!