Posted inIndian Premier League (IPL)

RCB के कप्तान रजत पाटीदार, लेकिन कोहली नहीं ये खिलाड़ी IPL 2026 के लिए टीम का उपकप्तान

RCB Captain: Rajat Patidar—But Not Kohli; This Player Will Be the Team's Vice-Captain for IPL 2026.

RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कप्तान और उपकप्तान का ऐलान कर दिया है। आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रजत पाटीदार को ही अपना कप्तान बनाया है और उम्मीद जता रही है कि टीम फिर खिताब पर कब्जा करेगा। तो आइए इस टीम के कप्तान व उपकप्तान पर एक नजर डाल लेते हैं।

28 मार्च से शुरू हो रहा है IPL 2026

आरसीबी के कप्तानों के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। 28 मार्च को आईपीएल के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम हमें सनराइजर्स हैदराबाद से लोहा लेते नजर आएगी।

इन दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और उम्मीद रहेगी कि एक कांटे की टक्कर के साथ 2026 आईपीएल सीजन की शुरुआत होगी।

ये दो खिलाड़ी करेंगे RCB को लीड

Just like in the previous season, Rajat Patidar will be seen as the captain of RCB in IPL 2026, while Jitesh Sharma will take charge as the vice-captain.
Just like in the previous season, Rajat Patidar will be seen as the captain of RCB in IPL 2026, while Jitesh Sharma will take charge as the vice-captain.

बीते सीजन की तरह ही आईपीएल 2026 में भी आरसीबी के कप्तान के तौर पर हमें रजत पाटीदार दिखाई देने वाले हैं और उपकप्तान का पदभार संभालेंगे जितेश शर्मा। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर बीते आईपीएल सीजन काफी कमाल किया था और टीम ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी। आरसीबी ने 18वें साल में जाकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था। लेकिन उम्मीद है कि इस बार ये टीम फिर जीत दर्ज करेगी और इतिहास रचेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, ये 2 खिलाड़ियों के पास अब चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

कुछ ऐसे हैं दोनों के आंकड़े

बता दें कि रजत पाटीदार ने अब तक कुल 13 मैचों में आरसीबी को लीड किया है। इस दौरान टीम को 10 में जीत और 3 में हार मिली है। सबसे इंपॉर्टेंट जीत उसे फाइनल मुकाबले में मिली थी। जितेश की बात करें तो उन्होंने दो मैच में बतौर कप्तान खेला है, जब रजत पाटीदार अवेलेबल नहीं थे।

तो इस दौरान टीम ने एक बार जीत और एक बार हार का स्वाद चखा है। तो देखना होगा कि इस बार यह दोनों मिलकर कैसा प्रदर्शन करेंगे और टीम फिर खिताब जीतेगी या नहीं। चूंकि 2026 सीजन के लिए इसका स्क्वाड काफी दमदार नजर आ रहा है।

आईपीएल 2026 के लिए RCB का स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान।

FAQs

आईपीएल 2026 में RCB की कप्तानी कौन करेगा?

रजत पाटीदार

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने अब जाकर बताई अफ्रीका से हार की कहानी, बताया किस वजह से करना पड़ा शिकस्त का सामना

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!