Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 के लिए भी इन 17 खिलाड़ियों को रिटेन कर रही RCB, चैंपियन बनाने वाले इन खिलाड़ियों का नहीं छोड़ रही साथ

IPL 2026
आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका विराट कोहली को 18 साल से इंतजार था। मैदान पर विराट की आंखों से बहते आंसू ये बताने के लिए काफी थे कि ये जीत कितनी बड़ी है। आरसीबी(RCB) यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है। तीन जून की रात खचाखच भरे दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रन से हराते हुए आरसीबी (RCB) ने अपने तमाम फैंस को खुश होने का मौका दिया। इस जीत के साथ IPL 2026 के खिलाड़ियों को रिटेन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यहां हम बताने जा रहे हैं किन 17 खिलाड़ियों को IPL 2026 के लिए RCB रिटेन करेगी।

RCB के क्रिकेट निदेशक ने 2026 में भी जीत की जताई संभावना

IPL 2026

IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आधिकारिक सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। हालांकि, यह तय है कि विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को टीम ने IPL 2025 के लिए रिटेन किया था और भविष्य में भी उन्हें बरकरार रखने की संभावना है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, RCB के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने IPL 2025 की जीत के बाद टीम को 2026 में भी खिताब बचाने के लिए “जीत की आदत” डालने का आग्रह किया है।

IPL 2025 के लिए RCB की टीम में कुछ प्रमुख खिलाड़ी थे जैसे फिल साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, और सुयश शर्मा। यह माना जा रहा है कि टीम अपने विजयी संयोजन को बनाए रखने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें: आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर जा रहे ये 3 भारतीय दिग्गज खिलाड़ी, फिर कभी नहीं करेंगे टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मौजूदा स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडीक्कल, मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी।

इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी RCB

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, देवदत्त पडीक्कल, जितेश शर्मा, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड और मयंक अग्रवाल।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!