T20 World Cup 2026: आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही काफी बड़ा झटका लग गया है। इस टीम ने बीते सीजन जिस तरह का डोमिनेंस दिखाया था, उसके बाद फिर ऑक्शन टेबल पर इस टीम ने जिस तरह की बाजी मारी थी, उसे देख ऐसा लग रहा था कि 2026 आईपीएल सीजन में भी यह टीम कमाल करेगी।
लेकिन एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर से इस टीम का मनोबल हिलता नजर आ रहा है और टीम की प्लानिंग में गड़बड़ हो सकती है।
यह खिलाड़ी हुआ इंजर्ड

आईपीएल 2025 में RCB के सबसे खास खिलाड़ी रहे जोश हेजलवुड बीते कुछ समय से लगातार हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से परेशान चल रहे हैं और इसके चलते वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा नहीं बने हैं और अब इसी कड़ी में देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) भी इंजर्ड हो गए हैं। कर्नाटक क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे देवदत्त पडिक्कल को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में इंजरी हुई है और इस इंजरी की वजह से वह आईपीएल 2026 मिस कर सकते हैं।
मिस कर सकते हैं आईपीएल 2026
बता दें कि देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। लेकिन रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में कैच पकड़ते वक्त उंगलियों में उन्हें चोट लगी है और इस चोट की वजह से वह करीब एक-दो महीना क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।
हालांकि अभी तक ऑफीशियली इस बात का ऐलान नहीं किया गया है कि वह कब तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। लेकिन चोट के चलते इस समय वो बल्लेबाजी करते नजर नहीं आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ओलंपिक 2028 में बड़ा उलटफेर! पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया भी बाहर, नई टीम को मौका
सेमीफाइनल के पहली पारी में बनाए थे 232 रन
देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने कर्नाटक क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पहली पारी में ऐतिहासिक 232 रन बनाए। उन्होंने 330 गेंदों में 232 रन बनाए, जोकि उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस दौरान उन्होंने 29 चौके और 3 छक्के जड़े।
दूसरी पारी में उनकी टीम के लगभग आधे बल्लेबाज बल्लेबाजी कर चुके हैं। मगर चोट के कारण वो मैदान पर नहीं दिखाई दिए हैं और काफी आसार हैं कि फाइनल में भी नजर नहीं आएंगे। ज्ञात हो कि कर्नाटक रणजी फाइनल के लिए ऑलमोस्ट क्वालीफाई कर चुकी है।
कुछ ऐसे हैं ओवरऑल आंकड़े
25 साल देवदत्त पडिक्कल का ओवरऑल क्रिकेट करियर काफी शानदार है। उन्होंने अब तक 52 फर्स्ट क्लास मैचों की 88 पारियों में 3384 रन बनाए हैं। उन्होंने इस बीच 8 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं। मालूम हो कि इसमें उनका दोहरा शतक नहीं जोड़ा गया है।
वहीं उन्होंने 42 लिस्ट ए मैचों की 41 पारियों में 2796 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 152 के बेस्ट स्कोर के साथ 13 शतक और 14 अर्धशतक आए हैं। इसके अलावा उनके टी20 आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने इसमें अब तक 3362 रन बनाए हैं, जोकि उन्होंने 115 मैचों में बनाए हैं। उनके बल्ले से इस बीच 4 शतक और 21 अर्धशतक आए हैं। आरसीबी के लिए बीते सीजन उन्होंने 247 रन बनाए थे।
FAQs
देवदत्त पडिक्कल की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: कन्फर्म हुआ सेमीफाइनल! जानिए कैसे सुपर-8 से बाहर नहीं हो सकती टीम इंडिया