RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी आईपीएल की सबसे बेहतरीन फ्रेंचाइजियों में से एक रही है। यह टीम लगातार ट्रॉफी तो नहीं जीत सकी। लेकिन फैंस का दिल बहुत जीता है। बीते आईपीएल सीजन इस टीम ने ट्रॉफी भी उठाई।
लेकिन उसके बाद जो दर्दनाक हादसा हुआ उसने इसके नाम पर एक धब्बा लगा दिया और इस धब्बे को साफ करने के लिए इस फ्रेंचाइजी ने काफी बड़ा कदम उठाया है। पिछले साल हुई भगदड़ में मरे 11 फैंस के लिए इस फ्रेंचाइजी ने काफी बड़ा इनिशिएटिव लिया है।
भगदड़ में मारे गए थे 11 फैंस

जिस किसी को नहीं पता है उन्हें बताते चलें कि आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनी थी और 4 जून को यह फ्रेंचाइजी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में विक्ट्री परेड करने जा रही थी। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए।
इसके बाद फ्रेंचाइजी और सरकार ने लोगों को कुछ राशि दी, जिससे उनके परिवार वालों को ज्यादा तकलीफ का सामना न करना पड़े। लेकिन इस बार इस फ्रेंचाइजी ने और बड़ा कदम उठाया है।
फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान
आरसीबी (RCB) ने ऐलान किया है कि इस टीम के सभी खिलाड़ी मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहने नजर आएंगे। वहीं पहले मैच में ब्लैक आर्म बैंड भी पहने दिखाई देंगे। इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीट्स को अमर करने का फैसला किया है। यानी कि स्टेडियम में 11 सीट्स उन फैंस के लिए रिजर्व रहेगी, जो अब हमारे बीच में नहीं हैं।
A heartfelt tribute by Royal Challengers Bengaluru for the 11 stampede victims. 🙏
Note – Players will have Jersey no. 11 on the back during the practice before the game and not during the game!#IPL2026 #RCB pic.twitter.com/xEu93Oiylb
— OneCricket (@OneCricketApp) March 24, 2026
यह भी पढ़ें: हनुमान जी के परम भक्त निकले हार्दिक पांडया, 12 करोड़ की फरारी में कर रहे ये काम
फैंस दे रहे तरह-तरह के रिएक्शंस
आरसीबी (RCB) फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर फैंस के मिक्स रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ फ्रेंड्स इसे अच्छे रूप में देख रहे हैं और आरसीबी की तारीफ कर रहे हैं। जबकि कुछ कह रहे हैं कि यह केवल ढकोसलेबाजी है, जहां भी स्टेडियम में उन 11 लोगों के लिए सीट खाली छोड़ी जाएगी उसके आसपास लोग बैठने में भी डरेंगे और जो चला गया उसके लिए अब यह सब करके क्या फायदा।
इन सब के अलावा एक खास बात यह भी है कि आईपीएल 2026 सीजन में बेंगलुरु में होने वाले सभी मैचों के लिए एक्स्ट्रा सिक्योरिटी का इंतजाम किया जाएगा और स्टेडियम में भी कई नए कैमरे इंस्टॉल किया गए हैं। कुल मिलाकर बीते साल जैसी घटना दोबारा कभी न हो इसके लिए सिक्योरिटी काफी ज्यादा पुख्ता की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरसीबी (RCB) फ्रेंचाइजी ने स्टेडियम इंफ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये लगाए हैं।
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
RCB का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: सीजन से पहले ही फैंस को मिली शॉकिंग खबर, 12 नंबर हमेशा के लिए रिटायर, अब नहीं दिखेगा मैदान पर