Posted inIndian Premier League (IPL)

SRH के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी RCB, कोहली-साल्ट ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर अय्यर-पाटीदार-बैथल

RCB to field this Playing XI against SRH: Kohli and Salt to open; Iyer, Patidar, and Brathwell at numbers 3, 4, and 5.

RCB Playing 11 For SRH Match: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और 28 मार्च को हमें आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपनी शुरुआत एसआरएच के साथ मुकाबला से करते दिखाई देने वाली है। दोनों टीमें अब तक 25 बार एक दूसरे के सामने सामने आई हैं।

इस दौरान आरसीबी ने 11 जबकि एसआरएच ने 13 बार जीत दर्ज की है और एक दफा मैच बेनतीजा भी रहा है। ऐसे में अपने आंकड़ों को सुधारने के लिए आरसीबी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी। तो आइए जान लेते हैं कि SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौक़ा

RCB Playing 11 For SRH Match
RCB Playing 11 For SRH Match

SRH और RCB के बीच होने जा रहे मुकाबले के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में हमें बतौर ओपनर एक बार फिर विराट कोहली और फिल साल्ट मैदान पर उतरते दिखाई दे सकते हैं। वही नंबर तीन पर वेंकटेश अय्यर को खेलते देखा जा सकता है, जिसे फ्रेंचाइजी ने इसी ऑक्शन के दौरान अपने स्क्वाड में शामिल किया था। वहीं कप्तान रजत पाटीदार चौथे नंबर पर उतर सकते हैं। जैकब बैथल, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन दिखाया था वो हमें नंबर पांच पर नजर आ सकते हैं।

बात करें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टिम डेविड की तो वो छठे नंबर पर आ सकते हैं, जितेश शर्मा फिनिशर और विकेटकीपर का रोल अदा कर सकते हैं। कुणाल पांड्या बतौर स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर इस प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं। जबकि तेज गेंदबाज के रूप में हमें भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और यश दयाल खेलते दिखाई दे सकते हैं। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा को चुना जा सकता है। बता दें कि रोमारियो शेफर्ड और जोश हाजलेवुड 2026 आईपीएल सीजन की शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस वजह से उनका प्लेइंग 11 में चुना जाना मुश्किल लग रहा है।

यह भी पढ़ें: VIRAT KOHLI vs ROHIT SHARMA: IPL में कौन किस पर भारी, इन STATS से दूध का दूध-पानी का पानी

SRH मैच के लिए RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेथेल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

आईपीएल 2026 के RCB का स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा।

FAQs

RCB की कप्तानी कौन करेगा?

रजत पाटीदार

यह भी पढ़ें: जोश हेजलवुड के बाद RCB को लगा एक और झटका, ये स्टार विदेशी खिलाड़ी भी नहीं खेल पाएगा IPL के आधे मैच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!