Posted inIndian Premier League (IPL)

RCB vs SRH, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा मैच? प्लेइंग 11, पिच, स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

RCB vs SRH, MATCH PREVIEW: Who Will Win? Playing XI, Pitch, Streaming, Weather, Head-to-Head, Injury Details

RCB vs SRH, MATCH PREVIEW: आईपीएल 2026 के मैच नंबर वन में आरसीबी और एसआरएच की टक्कर होने जा रही है। हम इस मैच में कौन जीत सकता है उसके बारे में बताने के साथ-साथ इसकी प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग डीटेल्स, हेड टू हेड आंकड़े और इंजरी डिटेल्स सभी के बारे में विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं।

RCB vs SRH MATCH PREVIEW

RCB vs SRH IPL 2026
RCB vs SRH IPL 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में बतौर चैंपियन एंट्री करने जा रही है। वहीं एसआरएच का लास्ट सीजन कुछ खास नहीं रहा था, जिस वजह से यह टीम इस सीजन कमबैक करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और कोशिश करेगी कि पहले ही मैच से जीत दर्ज कर शुरुआत करें।

ऐसे में दोनों टीमों के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है। यह मैच काफी धमाकेदार हो सकता है। हालांकि मैच से पहले कोई धूम धड़ाका देखने को नहीं मिलेगा। यानी ओपनिंग सेरिमनी नहीं होगी।

RCB vs SRH मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग

  • मैच: RCB vs SRH
  • मैच नंबर: 1
  • स्टेडियम: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • तारीख: 28 मार्च
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RCB vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 25
  • SRH: 13 जीत
  • RCB: 11 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 1

RCB vs SRH मैच पिच रिपोर्ट

RCB vs SRH का मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की में होगा। यहां की पिच को बैटिंग पैराडाइज कहा जाता है, क्योंकि यहां पर बल्लेबाजों को काफी अधिक मदद मिलती हैं। छोटी बॉउंड्री होने की वजह से रन बनाना बेहद ही आसान होता और इस मैदान पर आसानी से 190 से 200 रन तक बन जाते हैं।

लेकिन शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद जरूर मिलती है। हालांकि बाद में उन्हें भी रन बचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बीच के ओवरों में स्पिनर्स का रोल बढ़ जाता है और अगर कोई स्टीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करते तो क़ाफी कामयाब होगा। यह भी ज्ञात हो कि अब तक इस मैदान पर कुल 100 मैच हुए हैं, जिसमें से 43 बैटिंग फर्स्ट और 53 में बैटिंग सेकेंड टीम ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर के लिए अपशब्द बोल गए थे अश्विन, अब योगराज सिंह ने सिखाया सबक, कहा ‘ये कुछ भी बक रहा..

RCB vs SRH मैच वेदर रिपोर्ट

आरसीबी और एसआरएच का मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होने जा रहा है, जहां पर बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं। यानी 40 ओवरों के इस खेल में बिल्कुल भी बारिश नहीं आएगी। दिन का मैक्सिमम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

रात के समय लगभग 40 से 45% नमी होगी। ड्यू का फैक्टर बढ़ सकता है। दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावनाएं हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना प्रिफर करेंगी।

RCB vs SRH मैच इंजरी डिटेल्स

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में ईशान किशन कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं इसी टीम के जैक एडवर्ड्स भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया गया है। एसआरएच के ईशान मलिंगा भी कंधे की चोट के कारण शुरुआती मैचों में हमें खेलते दिखाई नहीं देंगे।

आरसीबी की बात करें तो आरसीबी के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हाजलेवुड हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण शुरुआती मैचों के लिए अवेलेबल नहीं हो पाएंगे और वह अभी ऑस्ट्रेलिया में रिहैब कर रहे हैं। यश दयाल भी आईपीएल 2026 सीजन के लिए मौजूद नहीं हैं। हालांकि वो चोटिल नहीं हैं। लेकिन क़ानूनी कारणों की वजह से इस सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे।

RCB vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

RCB का स्क्वाड: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जैकब बेथेल, स्वास्तिक चिकारा, सात्विक देसवाल, क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, रसीख सलाम, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, विक्की ओस्तवाल।

SRH का स्क्वाड: ईशान किशन (कप्तान), पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, शिवम मावी, कमिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्स, वियान मुल्डर, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे और क्रेंस फुलेत्रा।

RCB vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, टिम डेविड / रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और सुयश शर्मा।

(इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव)

SRH की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।

(इम्पैक्ट प्लेयर: कमिंडू मेंडिस / शिवम मावी)

RCB vs SRH मैच विनर

RCB 

FAQs

RCB vs SRH मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RCB vs SRH मैच कितने बजे से शुरू होगा?

7:30 बजे

यह भी पढ़ें: नवदीप सैनी की हुई IPL 2026 में एंट्री, इस टीम ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में किया शामिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!