Posted inIndian Premier League (IPL)

RCB vs SRH: आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स की प्लेइंग इलेवन फाइनल, हेड, अभिषेक, ईशान, रेड्डी, क्लासेन

RCB vs SRH: Sunrisers' Playing XI Finalized Against RCB — Head, Abhishek, Ishan, Reddy, Klaasen.

RCB vs SRH, IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन का समय बाकी है। 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और पहले ही मैच में हमें आरसीबी और एसआरएच की टीम एक दूसरे से अपना पुराने हिसाब चुकता करते नजर आएंगी। इस दौरान एसआरएच की टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी आइए उस पर चर्चा कर लेते हैं।

नए कप्तान और नई प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम

In IPL 2026, we will see Ishan Kishan and Abhishek Sharma leading as captains.
In IPL 2026, we will see Ishan Kishan and Abhishek Sharma leading as captains.

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इस समय पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जिस वजह से शुरुआती मैचों में हमें खेलते नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह ईशान किशन को कप्तान पद का जिम्मा सौंपा गया है। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा हमें कप्तानी करते नजर आएंगे। ईशान किशन कप्तान जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तान का रोल अदा करने वाले हैं।

ऐसे में देखना होगा कि विरोधी टीम के कप्तान रजत पाटीदार और उपकप्तान जितेश शर्मा के खिलाफ यह दोनों किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका

RCB के खिलाफ मैच के लिए SRH की प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड एक बार फिर बतौर ओपनर खेलते दिखाई दे सकते हैं। वहीं ईशान किशन कप्तान के तौर पर नंबर 3 पर खेलते दिखाई दे सकते हैं। इस 11 में हमें हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती प्रदान करते नजर आ सकते हैं।

अनिकेत वर्मा को फिनिशर जबकि नितीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे को ऑल राउंडर के तौर पर मौका दिया जा सकता है। इस दौरन तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल बतौर और स्पिनर जीशान अंसारी बतौर स्पेस्लिस्ट गेंदबाज खेलते नजर आ सकते हैं। SRH के कप्तान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कमिंडू मेंडिस या शिवम मावी को मौका दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा मैच? प्लेइंग 11, पिच, स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

RCB मैच के लिए SRH की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।

(इम्पैक्ट प्लेयर: कमिंडू मेंडिस / शिवम मावी)

IPL 2026 के लिए SRH का कम्प्लीट स्क्वाड

ईशान किशन (कप्तान), पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, शिवम मावी, कमिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्स, वियान मुल्डर, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे और क्रेंस फुलेत्रा।

FAQs

RCB vs SRH मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RCB vs SRH मैच कितने बजे से शुरू होगा?

7:30 बजे

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर के लिए अपशब्द बोल गए थे अश्विन, अब योगराज सिंह ने सिखाया सबक, कहा ‘ये कुछ भी बक रहा..

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!