Posted inIndian Premier League (IPL)

SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए RCB की प्लेइंग इलेवन आई सामने, कोहली, साल्ट, अय्यर, पाटीदार, टिम डेविड……

RCB's Playing XI Revealed for the Clash Against SRH: Kohli, Salt, Iyer, Patidar, Tim David...

RCB Playing 11 For SRH Match, IPL 2026: 2026 आईपीएल सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इसी दिन हमें बीते सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी इस सीजन की शुरुआत करते नजर आएगी। यानी आईपीएल के 19वें सीजन के डे 1 पर हमें आरसीबी अपने पुराने दुश्मन एसआरएच के साथ मुकाबला करते दिखाई देने वाली है। तो आइए इस मुकाबले के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी इस पर एक चर्चा कर लेते हैं।

अब तक इतने बार हो चूका है सामना

2026 आईपीएल सीजन के अपने पहले मुकाबले में आरसीबी किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी इसके बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए की अब तक दोनों टीमें 25 बार एक दूसरे के आमने-सामने आ चुकी हैं। इस दौरान आरसीबी ने 11 जबकि एसआरएच ने 13 बार बाजी मारी है। एक मैच बेनतीजा भी रहा है।

आरसीबी को सबसे ज्यादा हार जो चुभी थी वो थी 2016 फाइनल की, क्योंकि उस दौरान फाइनल मुकाबले में आरसीबी को एसआरएच ने 8 रन से हराकर उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था।

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौक़ा

RCB Playing 11 For SRH Match, IPL 2026
RCB Playing 11 For SRH Match, IPL 2026

SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए RCB की प्लेइंग इलेवन में हमें बतौर ओपनर एक बार फिर इसके सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली और फिल साल्ट खेलते दिखाई दे सकते हैं। जबकि नंबर तीन पर वेंकटेश अय्यर को मौका मिला सकता है। वहीं कप्तान रजत पाटीदार हमें चौथे नंबर पर खेलते नजर आ सकते हैं।

पाटीदार के बाद टिम डेविड और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले जैकब बैथल को मौका मिल सकता है। जितेश शर्मा हमें फिर से फिनिशर और विकेटकीपर की भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं। कुणाल पांड्या का बतौर स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर इस प्लेइंग 11 में खेलना फिक्स है।

तेज गेंदबाज के रूप में हमें भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और यश दयाल शुरुआती मैचों में खेलते दिखाई दे सकते हैं। चूंकि अभी जोश हाजलेवुड इंजरी के कारण मौजूद नहीं हैं। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा के भी खेलने के आसार काफी ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए चुना नया कोच, आयरलैंड के इस खिलाड़ी को सौंप दी जिम्मेदारी

SRH मैच के लिए RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

आईपीएल 2026 के RCB का स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा।

FAQs

RCB की कप्तानी कौन करेगा?

रजत पाटीदार

यह भी पढ़ें: CSK के इन 4 खिलाड़ियों की पत्नियों के आगे दीपिका-कैटरीना भी फेल, खूबसूरती में सभी एक से बढ़कर एक

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!