Posted inIndian Premier League (IPL)

Retained Players IPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के रिटेन होने वाले वाले खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने

Retained Players IPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के रिटेन होने वाले वाले खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने 1

IPL 2025 के समाप्त होने के बाद से ही टीम मैनेजमेंट ने आगामी सत्र के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। कहा जा रहा है कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई के द्वारा टीमों को यह निर्देश दे दिया गया है कि, वो दिसंबर 2025 के पहले IPL 2026 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची को जारी करें।

बीसीसीआई के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए IPL में हिस्सा लेनी वाली सभी 10 टीमों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। कहा जा रहा है कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है और जल्द से जल्द रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची को जारी कर दिया जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद खेल प्रेमी यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि, आखिरकार टीम मैनेजमेंट के द्वारा किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

IPL 2026 में फ्रेंचाइजी कर सकती हैं इन खिलाड़ियों को रिटेन

Retained Players IPL Auction 2026: List of players to be retained by all 10 teams revealed
Retained Players IPL Auction 2026: List of players to be retained by all 10 teams revealed

मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था और इस टीम ने एलिमनेटर का सफर तय किया था। खबरें आई हैं कि, मुंबई की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की सूची को तैयार कर लिया गया है।

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

हार्दिक पंड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, सूर्यकुमार यादव।

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के लिए रिलीज खिलाड़ी

मुजीब उर रहमान, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, वेंकट सत्यनारायण राजू और रॉबिन मिंज।

चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम सबसे पहले प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हुई थी। कहा जा रहा है कि, खराब खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा।

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी और आंद्रे सिद्धार्थ।

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, सैम कुरेन, दीपक हुडा, गुरजनप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी।

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2025 में कोलकाता की टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं था। टीम ने अपने अभियान को आठवें स्थान पर समाप्त किया था। कहा जा रहा है कि, ये अपने स्क्वाड से कई खिलाड़ियों को बाहर करेंगे।

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय।

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

मयंक मारकंडे, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, एनरिक नॉर्खिया और स्पेंसर जॉनसन।

राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। यह टीम अंक तालिका के नौवें स्थान पर काबिज थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका,

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा, आकाश मधवाल, संजू सैमसन

दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2025 में दिल्ली की टीम का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं था और टीम अंक तालिका के पांचवें स्थान पर बैठी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये अपनी टीम से कई खिलाड़ियों को बाहर करते हुए दिखाई देंगे।

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा।

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

इसे भी पढ़ें –6,6,6,6,6,6,6…. गेंदबाज होकर बल्ले से चमके Umesh Yadav, 9वें नंबर पर आकर मचाया कोहराम, 107 की स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

पंजाब किंग्स

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था। इस टीम ने अंक तालिका में टॉप किया था और इसके बाद फाइनल के लिए भी क्वालिफ़ाई किया था। खबरों की मानें तो पंजाब किंग्स की टीम मैनेजमेंट के द्वारा कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा जाएगा।

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जानसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा।

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, आरोन हार्डी, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे,

लखनऊ सुपर जाइंट्स

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक था। इस टीम ने अपने अभियान को सातवें स्थान पर समाप्त किया था। कहा जा रहा है कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा कई खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा।

IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अवेश खान, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, अब्दुल समद, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आयुष बडोनी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव।

IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, एम सिद्धार्थ, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु

IPL 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा,

IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान को एलिमनेटर तक तय किया था। कहा जा रहा है कि, गुजरात की टीम मैनेजमेंट के द्वारा कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव ग्लेन फिलिप्स

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

राशिद खान, निशांत सिंधु, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2025 में हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं था। टीम ने अपने अभियान को छठे स्थान पर समाप्त किया था। टीम के खराब प्रदर्शन को देखने के बाद ही कहा जा रहा था कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, अनिकेत वर्मा।

IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा रिलीज खिलाड़ी

ईशान मलिंगा, सचिन बेबी, अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी।

FAQs

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन था?
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या थे।
IPL 2025 में ईशान किशन किस आईपीएल टीम का हिस्सा थे?
IPL 2025 में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।

इसे भी पढ़ें – Trinbago Knight Riders vs Antigua And Barbuda Falcons Match Prediction: 150 से भी कम रहेगा पहली इनिंग का स्कोर, ये टीम का जीत दर्ज करना पूरी तरह तय

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!