Posted inIndian Premier League (IPL)

ऋषभ पंत ने लिया बदला, SRH vs LSG मैच में लगाई बल्ले से आग, ईशान किशन की टीम हारी

Rishabh Pant Exacts Revenge: Sets the Match Ablaze with His Bat in SRH vs LSG Clash; Ishan Kishan's Team Defeated.

SRH vs LSG, 10th Match: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा आईपीएल 2026 का मैच नंबर 10 समाप्त हो चुका है और इस मैच को ऋषभ पंत की टीम ने जीत लिया है। इस मैच में पंत ने बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया और शानदार जीत दिलाई। तो आइए इस मैच और इस मैच में ऋषभ पंत के बल्ले से आई दमदार पारी के बारे में चर्चा कर लेते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की शानदार जीत

SRH vs LSG, 10th Match
SRH vs LSG, 10th Match

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और उस दौरान उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम अलग ही लय में दिखी। पहले घातक गेंदबाजी और फिर सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के बलबूते टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज करने में सफलता अर्जित की और इस जीत के सबसे बड़े स्तंभ बने इसके कप्तान ऋषभ पंत, जिन्होंने स्लो मगर नाबाद पारी खेल टीम को जीत के पार पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट के बड़े सितारे का निधन, 2007-2011 वर्ल्ड कप जीत में निभाया अहम रोल

सनराइजर्स हैदराबाद में बनाए थे 156 रन

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में जब टॉस उछाला गया तो वो ऋषभ पंत के फेवर में गिरा और पंत ने बिना किसी देरी पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंत की टीम ने खतरनाक गेंदबाजी की और 20 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 156 रन ही बना पाई। इस बीच टीम के टॉप रन गेटर बने, हेनरिक क्लासेन जिन्होंने 41 गेंद में 62 रन बनाए। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी के बल्ले से 33 गेंद में 56 रन की पारी देखने को मिली। इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने भी 14 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच सका।

ऋषभ पंत की टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 9 रन देकर दो विकेट चटकाए। उनके अलावा प्रिंस यादव और आवेश खान को भी दो-दो सफलताएं मिली। दिग्वेश राठी और मणिमरण सिद्धार्थ भी एक-एक सफलता अर्जित करने में कामयाब रहे।

LSG ने की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी

अपना पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने संभल कर बैटिंग की। एडेन मारक्रम और मिशेल मार्श में पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की और टीम को थोड़ी अच्छी शुरुआत दिलाई। उसके बाद ऋषभ पंत ने उनके साथ मिलकर 40 रन जोड़े और छोटी-मोटी साझेदारी कंटिन्यू चलते रही, जिसके चलते टीम ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

19.5 ओवर में इस टीम ने 160/5 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता। LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इसके कप्तान ऋषभ पंत रहे। उन्होंने 50 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं एडेन मार्करम ने 27 गेंद में 45 रन की पारी खेली। अब्दुल समद 16, मिशेल मार्श 14 और आयुष बडोनी 12 रन बनाने में सफल रहे। विरोधी टीम की ओर से हर्ष दुबे ने दो वहीं ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट अर्जित किया।

FAQs

SRH vs LSG मैच किसने जीता?
LSG

यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS Match Preview: कौन जीतेगा आज का मुकाबला? जानें Playing XI, Pitch Report और Live Streaming

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!