Posted inIndian Premier League (IPL)

रोहित, रिकेल्टन, सूर्या, तिलक…..राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन हुई फिक्स

Rohit, Rickelton, Surya, Tilak... Mumbai Indians' Playing XI for the match against Rajasthan Royals is locked in.

Mumbai Indians’ playing XI against Rajasthan Royals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अंतिम मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलते नजर आने वाली है। आरआर-एमआई का यह मैच 7 अप्रैल को होने जा रहा है। तो आइए इस मैच और इसकी प्लेइंग इलेवन के बारे में चर्चा कर लेते हैं।

गुवाहाटी में होने जा रहा मैच

This match between Mumbai Indians and Rajasthan Royals is set to take place at Rajasthan's home ground, the Barsapara Cricket Stadium in Guwahati.
This match between Mumbai Indians and Rajasthan Royals is set to take place at Rajasthan’s home ground, the Barsapara Cricket Stadium in Guwahati.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स का यह मैच राजस्थान के होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में होने जा रहा है। यह में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और दोनों टीमों के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमें बीते आईपीएल सीजन एक बार एक दूसरे के आमने-सामने आई थीं। इस दौरान फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ था और दोनों के हेड टू हेड आंकड़े भी काफी अच्छे हैं।

  • कुल मैच: 31
  • RR: 14 जीत
  • MI: 16 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 1

हार्दिक पांड्या की अगुआई में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

मालूम हो कि हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में इंजरी के चलते खेलते नजर नहीं आए थे। लेकिन वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक्शन में नजर आने वाले हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बॉलिंग कोच ने कंफर्म कर दिया है कि हार्दिक फिट हैं और खेलते नजर आएंगे।

ऐसे में उनकी अगुआई में हमें एक बार फिर रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह खेलते दिखाई दे सकते हैं। 11 में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर दीपक चाहर को चुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: RCB ने किया IPL 2026 Points Table टॉप, CSK का सफर हुआ खत्म, अब सिर्फ इसी तरीके से जा सकेगी प्लेऑफ

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह।

(इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक चाहर)

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज और दानिश मालेवार।

FAQs

RR vs MI मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RR vs MI मैच कितने बजे से शुरू होगा?

7:30 बजे

यह भी पढ़ें:  पहली बार सामने आई Arshdeep Singh की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कर मचाई सनसनी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!