Rohit Sharma: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने काफी खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल में तीसरा शतक जड़ सभी विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है। तो आइए उनके इस ऐतिहासिक तीसरे शतक के बारे में जानते हैं।
Rohit Sharma ने जड़ा तिहरा शतक
हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जारी इस मुकाबले में अब तक दो छक्के जड़े हैं और इन दो छक्कों के साथ ही उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लिए। उन्होंने छक्कों का तीसरा शतक कंप्लीट कर लिया है। वह क्रिस गेल के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा टच किया है।
STAT: Rohit has become only the second player to hit 300 sixes in IPL after Chris Gayle (357). pic.twitter.com/G6S7EiNoth
— Anil Kumar (@Anilkumarsports) May 30, 2025
271वें मैच में रोहित ने रचा इतिहास
बता दें कि आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) के बीच हो रहा है। यह मैच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आईपीएल करियर का 271वां मैच है। इस मुकाबले के साथ ही रोहित ने अपने आईपीएल करियर में 7000 रन पूरे कर लिए हैं और उन्होंने 300 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।
मालूम हो कि क्रिस गेल ने 142 मैचों में 357 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना रखा है। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 291 छक्के जड़े हैं।
ROHIT SHARMA STANDING TALL IN BIG MATCHES. 🫡pic.twitter.com/3c6gNmVSUs
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 30, 2025
अर्धशतक जड़ चुके हैं हिटमैन
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच जारी इस मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शुरुआत में दो जीवनदान मिले और उसका भरपूर फायदा उठाते हुए रोहित ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ दिया है। यह हिटमैन के आईपीएल 2025 सीजन का चौथा अर्धशतक है। उन्होंने यह अर्धशतक 28 गेंद में जड़ा है। यह उनके आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक है। ऐसे में देखना होगा कि इस मैच में वह टोटल कितने रन बनाएंगे। आईपीएल 2025 सीजन का उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 76 रनों का रहा है।
यह भी पढ़ें: GT vs MI LIVE BLOG, IPL 2025 Eliminator: पहला झटका मुंबई इंडियंस को, जॉनी बेयरस्टो का विकेट गिरा