Mumbai Indians Vice Captain: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। आईपीएल के 19वें सीजन में एक बार फिर इस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या संभालते नजर आने वाले हैं। लेकिन फ्रेंचाइजी ने अपने उपकप्तान का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। मगर एक रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें पता चल रहा है कि कौन इस टीम का उपकप्तान होने जा रहा है।
हार्दिक पांड्या पर फिर जताया है भरोसा

मालूम हो कि आईपीएल 2024 से पहले इस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम अभी तक एक भी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रही है। ट्रॉफी तो दूर यह टीम फाइनल तक भी नहीं जा सकी है। इस वजह से लगातार उन्हें कप्तान पद से हटाए जाने की मांग उठ रही है।
मगर फ्रेंचाइजी ऑनर्स का हार्दिक पांड्या पर अभी पूरा भरोसा है और वो उम्मीद कर रहे हैं कि यह टीम एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमा सकती है। लेकिन ऐसा होगा या नहीं इसका पता बाद में ही चलेगा। लेकिन अभी इसके उपकप्तान का पता चल चुका है।
ये खिलाड़ी होगा उपकप्तान
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस का उपकप्तान सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा या जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि तिलक वर्मा होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फ्रेंचाइजी तिलक वर्मा को अपने अगले कप्तान के रूप में देख रही है। इस वजह से उन्हें ग्रूम करने का डिसीजन लिया गया है।
तिलक को उपकप्तान बनाने के पीछे का कारण उनकी उम्र, फिटनेस और खेल के प्रति उनका जज्बा है। तिलक मुंबई इंडियंस के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और लगातार आईपीएल सीजंस में अपने बल्ले से कमाल करते चले आ रहे हैं।
कुछ ऐसा है तिलक वर्मा का रिकॉर्ड
तिलक वर्मा ने आईपीएल 2022 के दौरान अपना डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक कुल 54 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 51 पारियों में उन्होंने 1499 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 84* रनों का है। उनके बल्ले से 8 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 37.47 की औसत और 144.41 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
बीते आईपीएल सीजन की बात करें तो उन्होंने 343 रन बनाए थे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे थे। अब देखना होगा कि इस बार वो कैसा प्रदर्शन करेंगे और यह टीम टूर्नामेंट में कहां तक पहुंचेगी।
Aala Re 🔥🍁
Mumbai Indians Possible XI for IPL 2026 is here! 🔥
What do you think who will get in Playing XI and who will rest in Bench? 💙
(Rohit Sharma, Hardik Pandya, Tilak Varma, SuryaKumarYadav, IPL2026, MI Squad, Bumrah)#IPL #MumbaiIndians #MIPaltan #CricketTwitter… pic.twitter.com/zTSX8Tqs4H
— Possible11 (@Possible11team) March 18, 2026
FAQs
मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर बन गया था दारुबाज, हर रोज पीता था एक बोतल, अब बोला ‘मैंने शराब छोड़ दी…’