RR vs MI LIVE: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 13 में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के सामने होने जा रही है। इस मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि लास्ट सीजन जब दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने आई थीं तो कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। तो आइए जान लेते हैं कि इस बार इस मैच में कौन कैसा प्रदर्शन कर सकता है और इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हम कहां देख सकते हैं।
7 अप्रैल को होगी दोनों टीमों की टक्कर
दोनों टीमें हमें 7 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच नंबर 13 में शाम 7:30 बजे एक दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगी। यह मैच आरआर के होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। मालूम हो कि दोनों टीमों के बीच लास्ट मैच आईपीएल 2025 के दौरान 1 मई को खेला गया था और इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 100 रनों से जीत अर्जित की थी।
यहां देखें फुल HD में RR vs MI LIVE मैच

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का यह मैच लाइव स्टार स्पोर्ट्स और जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट पर देखा जा सकता है। आप अलग-अलग भाषाओं पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल के जरिए इसका लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं जिओ हॉटस्टार ऐप पर भी आप अलग-अलग भाषा का चयन कर अलग-अलग भाषा में इसे देख सकते हैं।
एचडी में इस मैच का लुफ्त आप स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट एचडी के जरिए ले सकते हैं। वहीं जिओ हॉटस्टार ऐप पर आप 1080 पिक्सल्स पर इसका फुल एचडी में मजा ले सकते हैं।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े
बताते चलें कि आईपीएल 2026 में अब तक दोनों टीमों ने कुल दो-दो मैच खेले हैं। इस दौरान आरआर ने दोनों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस ने दो में से एक में जीत दर्ज की है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस समय पांच बार की आईपीएल चैंपियन अंक तालिका में छठे पायदान पर है।
बता दें कि दोनों टीमों ने अब तक आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ कुल 31 मैच खेले हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 16 जबकि आरआर ने 14 बार बाजी मारी है। एक मैच इस बीच बेनतीजा भी रहा है। मुंबई का हाईएस्ट स्कोर 217 वहीं आरआर का 212 रन है। एमआई का लोएस्ट स्कोर 92 रन जबकि राजस्थान का 90 है। साल 2025 में दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया था। उसे मुंबई ने 100 रन से जीता था। लेकिन 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने दोनों मुकाबले जीते थे। एक मैच उसने 6 विकेट जबकि दूसरा 9 विकेट के बड़े मार्जन से अपने नाम किया था।
FAQs
RR vs MI मैच कहां देखें?
MI का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: RCB ने किया IPL 2026 Points Table टॉप, CSK का सफर हुआ खत्म, अब सिर्फ इसी तरीके से जा सकेगी प्लेऑफ