RR vs MI, Match Preview: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 13 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। तो आइए इस मैच की प्लेइंग 11 से लेकर पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े, लाइव स्ट्रीमिंग और अन्य सभी डिटेल्स पर विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।
RR vs MI, Match Preview

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की दो सबसे बेहतरीन टीमों में गिनी जाती हैं और इस समय दोनों ही टीमें अच्छे लय में भी दिखाई दे रही है। आरआर ने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत दर्ज की है। जबकि मुंबई को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों के बीच एक कांटे की टक्कर हमें देखने मिल सकती है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स दो बार भिड़ते दिखाई देने वाली हैं। दोनों के बीच अगला मैच 24 मई को खेला जाएगा।
RR vs MI मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग
- मैच: RR vs MI
- मैच नंबर: 13
- स्टेडियम: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
- तारीख: 7 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
RR vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 31
- RR: 14 जीत
- MI: 16 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 1
RR vs MI मैच पिच रिपोर्ट
आरआर और एमआई का मैच आरआर के होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा और यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा मददगार साबित होती है। इस स्टेडियम की आउटफील्ड तेज होने के चलते बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है।
शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और उछाल मिलती है। हालांकि गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ता है पिच थोड़ी स्लो होती है और स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। शाम के मैचों में इस मैदान पर ओस भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। ऐसे में टॉस भी अहम रोल निभाता है। अब तक इस मैदान पर कुछ 7 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से तीन में बैटिंग फर्स्ट वहीं तीन में बैटिंग सेकंड टीम ने जीत दर्ज की है और एक मैच बेनतीजा रहा है। इस मैदान का एवरेज फर्स्ट इनिंग स्कोर करीब 143 रन है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में नई सेंसेशन! कौन है ये मिस्ट्री गर्ल जिस पर फिदा है पंजाब किंग्स का स्टार क्रिकेटर
RR vs MI मैच वेदर रिपोर्ट
गुवाहाटी में मंगलवार 7 अप्रैल को मौसम थोड़ा खराब रहने वाला है। कल के मैच में बारिश और तूफान की संभावना जताई जा रही हैं। सुबह के समय थोड़ी तूफान बारिश होगी। लेकिन फिर मौसम साफ होगा। हालांकि सबसे इंपॉर्टेंट समय पर यानी की मैच के टाइम पर भी बारिश की संभावना है। 5 से 8 बजे के बीच थोड़ी बहुत बूंदाबांदी होगी।
वहीं 8 से 11 के बीच बादल घिरे रहने की संभावनाएं हैं। उम्मीद तो जताई जा रही है कि लेट सेट ही सही मगर मैच का मजा फैंस को जरूर देखने को मिलेगा। तापमान की बात करें तो दिन का मैक्सिमम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
RR vs MI मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविन्द्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, अमन राव पेरला, रवि सिंह, सैम कुरेन और ब्रिजेश शर्मा।
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज और दानिश मालेवार।
RR vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।
(इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई)
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह।
(इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक चाहर)
RR vs MI मैच विनर
MI
FAQs
RR vs MI मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
RR vs MI मैच कितने बजे से शुरू होगा?
यह भी पढ़ें: पहली बार सामने आई Arshdeep Singh की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कर मचाई सनसनी