Posted inIndian Premier League (IPL)

RR vs RCB: पिच रिपोर्ट से लेकर मौसम तक, जानें मैच की हर अपडेट, पढ़ें पूरा मैच प्रीव्यू

RR vs RCB: From Pitch Report to Weather — Get Every Match Update; Read the Full Match Preview.

RR vs RCB, Match Preview: शुक्रवार, 10 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच नंबर 16 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर होने जा रही है। दोनों ही टीम इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं और गजब के फॉर्म में नजर आ रही हैं।

इस वजह से इस मुकाबले के लिए फैंस में अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है। तो आइए इस मैच के पिच रिपोर्ट से लेकर वेदर रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े और प्लेइंग 11 हर चीज के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।

RR vs RCB, Match Preview

RR vs RCB, Match Preview
RR vs RCB, Match Preview

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसने जीत दर्ज की है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी शुरुआती अपने दोनों मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा यह मैच काफी रोमांच से भरा रहेगा, क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वो विजई रहेगी। जबकि दूसरे को पहली हार का सामना करना पड़ेगा। यह मैच शाम 7:30 से शुरू होगा।

RR vs RCB मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग

  • मैच: RR vs RCB
  • मैच नंबर: 16
  • स्टेडियम: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
  • तारीख: 10 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RR vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 34
  • RCB: 17 जीत
  • RR: 14 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 4

RR vs RCB मैच पिच रिपोर्ट

आरसीबी का यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में होने जा रहा है, जहां की पिच एकदम सपाट होती है। यहां की पिच को बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा मददगार माना जाता है। अच्छी उछाल के साथ गेंद सीधे बल्ले पर आती है, जिससे रन बनाने में आसानी होती है।

शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को जरुर मदद मिलती है। लेकिन आगे चलकर वो भी कम असरदार साबित होते हैं। लेकिन स्पिनर्स का गेम के आगे पड़ाव में रोल बढ़ जाता है और वो अपनी घूमती गेंदों से विरोधी टीम के खिलाफ कहर ढाने में कामयाब रहते हैं। इस मैदान का पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 150 से 180 रन के आसपास रहा है।

यह भी पढ़ें: DC vs GT मुकाबले में बने ये 14 Records, गुजरात ने बनाया सबसे करीबी जीत का रिकॉर्ड, दिल्ली के नाम शर्मसार करने वाली उपलब्धि

RR vs RCB मैच वेदर रिपोर्ट

आरसीबी का यह मैच गुवाहाटी में होगा, जहां पर हाल ही में हुए मुकाबले में काफी बारिश होते नजर आई थी। इस मैच में भी बारिश के आसार हैं। लेकिन यह शुरुआती समय में है। दोपहर और शाम को 6:00 से 8:00 बजे के बीच बारिश के आसार हैं।

दिन का मैक्सिमम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। शाम को नमी भी रहेगी और ओस गिरने की भी काफी ज्यादा संभावना है। ऐसे में देखना होगा कि कौन जीत दर्ज करेगा।

RR vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविन्द्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, अमन राव पेरला, रवि सिंह, सैम कुरेन और ब्रिजेश शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्‍वर कुमार, अभिनंदन सिंह जैकब डफ़ी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल।

RR vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।

(इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्‍वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफ़ी।

(इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

RR vs RCB मैच विनर

RCB

FAQs

RR vs MI मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RR vs MI मैच कितने बजे से शुरू होगा?

7:30 बजे

यह भी पढ़ें: Gujarat Titans vs Delhi Capitals मैच में फिक्सिंग? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!