Posted inIndian Premier League (IPL)

साई सुदर्शन ने चुनी ड्रीम IPL 11, कपिल देव को बनाया कप्तान, डॉन ब्रैडमैन को भी दी जगह

Sai Sudharsan ने चुनी ड्रीम IPL 11, कपिल देव को बनाया कप्तान, डॉन ब्रैडमैन को भी दी जगह

Sai Sudharsan’s IPL Playing 11 Pre T20 Era: टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन अभी एक्शन से दूर हैं लेकिन जल्द ही वो IPL 2026 में नजर आएंगे। सुदर्शन की गिनती उभरते हुए सितारों में होती है और इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पसंद की आईपीएल प्लेइंग 11 चुनी है, जो ऐसे खिलाड़ियों की है, जिन्होंने कभी टी20 फॉर्मट नहीं खेला। यानी सुदर्शन ने प्री-टी20 एरा के खिलाड़ियों को चुना है।

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने अपनी प्री टी20 एरा की आईपीएल प्लेइंग 11 का चयन रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर किया। सुदर्शन ने अपनी टीम में सात भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ चार विदेशी प्लेयर को भी जगह दी है। इसके अलावा एक विदेशी खिलाड़ी को सब्स्टीट्यूट के रूप में भी चुना है।

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की IPL प्लेइंग 11 में इन दिग्गजों को मिली जगह

Sai Sudharsan ने चुनी ड्रीम IPL 11, कपिल देव को बनाया कप्तान, डॉन ब्रैडमैन को भी दी जगह

तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने अपनी आईपीएल प्लेइंग 11 में ओपनर के रूप में दो धाकड़ भारतीय दिग्गजों का चयन किया है, जो आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। ये दो खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत और नवजोत सिंह सिद्धू हैं। इन दोनों को ही पहचान अटैकिंग बल्लेबाज के रूप में थी। इसके बाद नंबर 3 पर सुदर्शन ने फारूख इंजीनियर को रखा है और उन्हें विकेटकीपर भी चुना है। फारूख को भारत के खेल चुके बेस्ट विकेटकीपर्स में शुमार किया जाता है। क्रिकेट के डॉन माने जाने वाले ब्रैडमैन को सुदर्शन ने नंबर 4 पर रखा है।

टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों का महत्व काफी ज्यादा होता है, यही कारण है कि साई सुदर्शन ने भी तीन ऐसे दिग्गजों को नंबर 5, 6 और 7 पर पर रखा है, जो अपने हरफनमौला खेल से मैच विनर थे। सुदर्शन ने रवि शास्त्री, दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर और कपिल देव को जगह दी है। कपिल को ही सुदर्शन ने अपनी आईपीएल प्लेइंग 11 का कप्तान बनाया है।

गेंदबाजी विभाग में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम के साथ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को भी रखा है। ऑस्ट्रेलिया के जेफ थॉमसन को भी चुना गया है। वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी को भी प्लेइंग 11 में जगह मिली है। सुदर्शन ने सब्स्टीट्यूट के रूप में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह को चुना है।

साई सुदर्शन द्वारा प्री टी20 के खिलाड़ियों को शामिल कर चुनी गई IPL प्लेइंग 11: कृष्णमाचारी श्रीकांत, नवजोत सिंह सिद्धू, फारुख इंजीनियर (विकेटकीपर), डॉन ब्रैडमैन, रवि शास्त्री, लांस क्लूजनर, कपिल देव (कप्तान), वसीम अकरम, वेंकटेश प्रसाद, बिशन सिंह बेदी, जेफ थॉमसन, (सब्स्टीट्यूट-रॉबिन सिंह)।

IPL 2026 से साई सुदर्शन करेंगे एक्शन में वापसी

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने आईपीएल के 18वें सीजन से अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा दिया था और उसी वजह से उनकी एंट्री टीम इंडिया में भी हो गई थी। सुदर्शन ने पूरे सीजन बतौर ओपनर कमाल किया और दिखाया कि तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज भी टी20 फॉर्मेट में सफलता हासिल कर सकता है। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 की स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक भी शामिल रहे। सुदर्शन सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, इसी वजह से ऑरेंज कैप भी हासिल की थी।

इस बार भी गुजरात टाइटंस को उम्मीद होगी, साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला खूब चले और वो अपने पिछले सीजन के प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब रहें।

FAQs

साई सुदर्शन ने अपनी आईपीएल प्लेइंग 11 का कप्तान किसे चुना है?
कपिल देव
आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन किस टीम में नजर आएंगे?
गुजरात टाइटंस

यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या ने किया साफ़, अभिषेक होंगे ड्रॉप या फिर से मिलेगा मौका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!