Posted inIndian Premier League (IPL)

समीर रिज़वी ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच बना जंग का मैदान, दोनों टीमों ने बनाए कुल 11 रिकॉर्ड

Sameer Rizvi Unleashes a Flurry of Records; Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Turns into a Battlefield, Both Teams Set a Total of 11 Records.

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Stats: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जा रहा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला समाप्त हो चुका है। DC और MI के बीच जारी इस जंग को दिल्ली ने 6 विकेट से जीत लिया। इस दौरान समीर रिजवी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी और ओवरऑल मैच में कुल 11 रिकॉर्ड्स बने। तो आइए इन सभी रिकार्ड्स और मैच पर एक नजर डाल लेते हैं।

कुछ ऐसा रहा Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच का हाल

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, 8th Match, Indian Premier League 2026
Delhi Capitals vs Mumbai Indians, 8th Match, Indian Premier League 2026

Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच में बने रिकार्ड्स के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस शुरुआत से ही मुश्किलों में दिखी और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 162 रन बना पाई। सूर्यकुमार यादव में सबसे अधिक 51 रन की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने 35 और मिचेल सैंटनर ने 18 रन की पारी से योगदान दिया। विरोधी टीम की ओर से मुकेश कुमार ने दो, लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट चटकाया।

163 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शुरुआत में थोड़ा फंसी। लेकिन पथुम निसांका और समीर रिजवी ने पारी को संभाला और फिर डेविड मिलर ने अंत में अच्छा फिनिश कर टीम को जीत के पार पहुंचाया। निसांका ने 44, समीर रिजवी ने 90 रन जबकि डेविड मिलर ने 21 रन बनाए। दिल्ली ने 18.1 ओवर में 164-4 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई की ओर से दीपक चहर, मिचेल सैंटनर और कॉर्बिन बॉश एक-एक विकेट लेने में सफल हुए।

यह भी पढ़ें: गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, अय्यर, केएल….तय हुई बांग्लादेश ODI सीरीज के लिए ढाका रवाना होंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच में बने ये रिकार्ड्स

1. IPL में तिलक वर्मा बनाम मुकेश कुमार

  • पारी: 5
  • रन: 26
  • गेंदें: 15
  • आउट: 4
  • औसत: 6.5
  • स्ट्राइक रेट: 173.3

2. IPL में रोहित बनाम अक्षर

  • पारी: 11
  • रन: 67
  • गेंदें: 77
  • आउट: 4
  • औसत: 16.75
  • स्ट्राइक रेट: 87.01
  • डॉट बॉल %: 39.7

3. IPL में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के

  • 61 – क्रिस गेल बनाम PBKS
  • 54 – क्रिस गेल बनाम KKR
  • 51 – रोहित शर्मा बनाम DC*
  • 50 – MS धोनी बनाम RCB
  • 48 – विराट कोहली बनाम CSK
  • 47 – रोहित शर्मा बनाम KKR

4. IPL 2025 के बाद लेग-स्पिन के खिलाफ S Rutherford (T20s)

  • रन: 86
  • गेंदें: 89
  • आउट: 6
  • औसत: 14.33
  • स्ट्राइक रेट: 96.62
  • डॉट बॉल %: 42.8

5. T20s में सूर्या बनाम Ngidi: 6 पारियां, 65 रन, 38 गेंदें, 3 बार आउट

6. IPL में KL Rahul बनाम Deepak Chahar

  • पारी: 13
  • रन: 160
  • गेंदें: 103
  • आउट: 1 (आज)
  • स्ट्राइक रेट: 155.3

7. Deepak Chahar के खिलाफ Rahul के 160 रन, IPL में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा किसी एक गेंदबाज़ के खिलाफ बिना आउट हुए बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं।

8. IPL में पहले ओवर में सबसे ज़्यादा विकेट

  • 32 – Trent Boult (104 मैच)
  • 27 – Bhuvneshwar Kumar (136 मैच)
  • 16 – Deepak Chahar (84 मैच)*
  • 15 – Praveen Kumar (89 मैच)
  • 13 – Sandeep Sharma (78 मैच)
  • 12 – Zaheer Khan (65 मैच)

9. Sameer Rizvi के 90 रन, IPL में MI के खिलाफ DC के किसी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है; इससे पहले 2013 में Sehwag ने 95* और 2018 में Jason Roy ने 91* रन बनाए थे। उनके द्वारा लगाए गए सात छक्के भी MI के खिलाफ DC के किसी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा छक्के हैं; इस मामले में वे 2019 के Pant और 2024 के Stubbs के साथ बराबरी पर हैं।

10. किसी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर आईपीएल

  • 108* – साई सुदर्शन बनाम डीसी, दिल्ली, 2025
  • 107* – जोस बटलर बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
  • 90 – समीर रिज़वी बनाम एमआई, दिल्ली, 2026*
  • 89 – करुण नायर बनाम एमआई, दिल्ली, 2025

11. समीर रिज़वी के आईपीएल में आखिरी 3 स्कोर

  • 58* (25) बनाम पीबीकेएस
  • 70* (47) बनाम एलएसजी
  • 90 (51) बनाम एमआई

FAQs

Delhi Capitals vs Mumbai Indians किसने जीता?
Delhi Capitals
समीर रिज़वी ने आईपीएल में कुल कितने रन बनाए हैं?
332 रन

यह भी पढ़ें: Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच बना रोमांचक, 22 साल के समीर रिज़वी ने लगाए MI को फटके, सूर्या की कप्तानी में फेल हुई टीम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!