Sanjiv Goenka and Rishabh Pant: संजीव गोयनका की आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच हारने के बाद आईपीएल में काफी अच्छी तरह से प्रदर्शन कर रही है। इस टीम ने एक के बाद एक 2 मैच जीत लिए हैं और अंक तालिका में अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। लेकिन अब अचानक इस टीम ने अपने एक खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और उसकी जगह किसी दूसरे को मौका दे दिया है।
इस खिलाड़ी को किया LSG ने बाहर
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने जिस खिलाड़ी को बाहर किया है वो कोई और नहीं बल्कि वनिंदु हसरंगा हैं। मालूम हो कि वनिंदु हसरंगा को आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान इस फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था।
लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वो पहले तो टी20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर नहीं आए और अब आईपीएल 2026 के मुकाबले के लिए भी अवेलेबल नहीं हैं। इस वजह से इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर कर दिया है और उनकी जगह पर जॉर्ज लिंडे को शामिल कर लिया है।
George Linde की हुई एंट्री

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने हाल ही में बताया था कि वनिंदु हसरंगा फिट नहीं हैं और इसकी वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। मैनेजमेंट ने यह साफ़ कर दिया था कि फ्रेंचाइजी उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करेगी और अब इसने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है।
जॉर्ज लिंडे टी20 क्रिकेट में ढाई हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ ही साथ 218 विकेट भी चटका चुके हैं। उनका रिकॉर्ड काफी दमदार है और उम्मीद है कि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सही विकल्प साबित होंगे। अब तक लिंडे आईपीएल में एक भी बार खेलते नजर नहीं आए हैं। यह उनका पहला आईपीएल सीजन होने जा रहा है। जॉर्ज लिंडे को इस फ्रेंचाइजी ने एक करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।
12 अप्रैल को है अगला मैच
बताते चलें कि ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 सीजन में अपना अगला मैच 12 अप्रैल को खेलना है। 12 अप्रैल को यह फ्रेंचाइजी अपना नेक्स्ट मैच खेलते दिखेगी। यह मैच दोपहर 3:30 से खेला जाएगा।
12 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 19वें मैच में लखनऊ की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने जा रही है। तो देखना होगा की शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस या ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स कौन उस मैच में विजई बनेगा। विन प्रोबेबिलिटी की मानें तो गुजरात टाइटंस के उस मैच को जीतने के 53 परसेंट वहीं लखनऊ के जीतने के 47% आसार हैं।
FAQs
लखनऊ सुपर जायंट्स को अगला मैच कब खेलना है?
लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: रातों-रात चमक उठी मुकुल चौधरी की किस्मत, संजीव गोयनका दे रहे 4 करोड़ की कार