Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। LSG के बीते मैच के बाद अपने कप्तान ऋषभ पंत पर चिल्लाने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ा था और अब एसआरएच के खिलाफ मैच में कि उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख लोग अंधविश्वास की बात कह रहे हैं।
Sanjiv Goenka को लोगों ने कहा अंधविश्वाससी

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से एक तरफ़ा हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद आज एसआरएच के खिलाफ मैच में संजीव गोयनका भगवान को अपने साथ लेकर आए हैं। संजीव गोयनका मैच में लगातार भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और जब जब कोई विकेट गिर रहा है वो अपने जेब से एक तस्वीर निकालकर भगवान का धन्यवाद कर रहे हैं। इस पर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Prayers worked 🙏
Sanjiv Goenka celebrates as Lucknow Super Giants rattle Sunrisers Hyderabad top order early! ❤️💙 pic.twitter.com/ik7LWstW8Y— 𝐆𝐚𝐮𝐫𝐚𝐯 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 (@imGauravsingh96) April 5, 2026
फैंस दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन
संजीव गोयनका के इस तस्वीर को देख एक फैन ने लिखा यह बात ध्यान देने लायक है कि ज्यादातर इंसान एक जैसे ही होते हैं। लेकिन यह अरबपति आंकड़ों और प्रक्रियाओं के पीछे भागने के बजाय उन चीजों पर भरोसा करता है और उनके लिए प्रार्थना करता है जो उसके नियंत्रण से बाहर है। सच में यह तो कमाल की बात है।
वहीं एक फैन ने लिखा आज यह कौन सा काला जादू कर रहा है। इसके अलावा भी फैंस ने तरह-तरह के कमेंट किए। एक फैन ने उन्हें ड्रामेबाज तक कह डाला।
It’s interesting to note that mostly are humans alike. This billionaire instead of running in stats & process trusts n prays for things beyond his control. Crazy
— Abhishek Jj (@Abhishe13415934) April 5, 2026
Impact player from the stands..🙏🙏
— yashdev (@byash_87) April 5, 2026
always the same act when the broadcast focuses on him
— Thomas Shelby (@getmesomewhisky) April 5, 2026
Konsa Kala jadu karke aaya hai aaj
— Ajay Baghel (@AjayBaghel2003) April 5, 2026
Businessman? Could have been an even better actor!🔥😅😂
— Boundary & Beyond Co. (@SrijoyMukherjee) April 5, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में नई सेंसेशन! कौन है ये मिस्ट्री गर्ल जिस पर फिदा है पंजाब किंग्स का स्टार क्रिकेटर
नीता अंबानी भी करते दिखी हैं यही काम
बता दें कि 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी अक्सर अपने बैग में भगवान की एक तस्वीर लेकर चलती हैं और मैच के समय भगवान से प्रार्थना करते नजर आती हैं। उस पर भी लोग तरह-तरह के रिएक्शंस देते हैं और कुछ लोग इसे सही जबकि कुछ सिर्फ चोचलेबाजी बताते हैं।
हालांकि हम किसी पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे। यह टीम मालिकों की निजी राय है और हमारा उद्देश्य किसी की भी आस्था को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल भी नहीं है। यह आर्टिकल बस वायरल हो रही तस्वीरों और फैंस की राय के अनुसार लिखी गई है।
FAQs
Sanjiv Goenka की उम्र क्या है?
LSG का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Injury Update: इस तारीख को करेंगे Mumbai Indians में वापसी