Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले संजू सैमसन आईपीएल 2026 सीजन में हमें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। सीएसके के लिए उनका यह पहला सीजन होने जा रहा है और वो अपने नए अध्याय के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लेकिन साथ ही साथ थोड़े भावुक भी हैं और भावुक कर देने वाली एक बात साझा की।
CSK के लिए खेलते नजर आने वाले हैं Sanju Samson

मालूम हो कि आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले ही राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने एक दूसरे के बीच संजू सैमसन को लेकर ट्रेड किया था। संजू चेन्नई सुपर किंग्स में आए वहीं रविंद्र जडेजा और सैम कुरेन आरआर में गए।
अब सीएसके के लिए संजू हमें बतौर ओपनर अपना जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं। लेकिन उससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने काफी बड़ा खुलासा किया।
Sanju Samson ने कही यह बात
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान संजू सैमसन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स में उनका समय पूरा हो चुका था। इस वजह से उन्होंने उसे छोड़ दिया और अब सीएसके के लिए खेलने वाले हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि इस आईपीएल सीजन उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथी खलेगी।
उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मेरे पुराने साथी खिलाड़ी, प्रबंधन और सहायक स्टाफ हैं, जिनसे मैं प्यार करता हूं और जिनका सम्मान करता हूं।”
संजू सैमसन -“यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता।
मेरे पुराने साथी खिलाड़ी, प्रबंधन और सहायक स्टाफ हैं जिनसे मैं प्यार करता हूं और जिनका सम्मान करता हूं।
मैंने राजस्थान रॉयल्स को इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे… pic.twitter.com/rf6IdaogRL
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 16, 2026
यह भी पढ़ें: रेप केस में फंसे यश दयाल ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल, जानें उनकी वाइफ का पास्ट लाइफ
कप्तानी को लेकर छोड़ी थी टीम
मालूम हो कि कुछ ही समय पहले संजू सैमसन (Sanju Samson) के पिता ने बताया था कि संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स के छोड़ने के पीछे की वजह कप्तानी थी। उन्होंने बताया कि रियान पराग और यशस्वी जायसवाल कप्तानी करना चाह रहे थे इस वजह से उन्होंने फैसला किया कि वो टीम छोड़ देंगे। इससे पहले की कुछ देर हो जाए।
बता दें कि यह काफी सही बात भी है, क्योंकि अक्सर यशस्वी और रियान पराग को कप्तान बनने की इच्छा जताते हुए देखा गया है। यशस्वी तो कई बार सीधे इंडियन टीम के कप्तान बनने की मांग करते नजर आ चुके हैं।
कुछ ऐसे हैं संजू सैमसन के आईपीएल आंकड़े
संजू सैमसन ने 2013 आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए ही डेब्यू किया था तब से लेकर अब तक वो कुल 177 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 172 पारियों में 4704 रन आए हैं। उन्होंने 30.94 की औसत और 139.04 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। उनके बल्ले से 119 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 शतक और 26 अर्धशतक आए हैं।