CSK vs DC: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच अब समाप्त हो चुका है और इस मैच को ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK ने जीत लिया है। चेन्नई का यह इस सीजन का पहला मैच है, जो उसने जीता है।
इस मैच में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और दमदार जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं विरोधी कप्तान अक्षर पटेल को लगातार दो बतख मिला है। यानी बीते दो मैचों में वो एक भी अंक हासिल नहीं कर सके हैं।
Ruturaj Gaikwad ने दर्ज की पहली जीत

आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ रहा था। यह टीम अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का मुँह देखने के चलते अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर थी।
लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स को अपने चौथे मैच में हराने के साथ ही इस टीम ने 2 अंक हासिल कर लिए हैं और अंक तालिका में नवें पायदान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही फैंस को ऋतुराज गायकवाड़ पर एक बार फिर यकीन हो गया है कि वो शायद कमबैक कर सकते हैं।
TAKE A BOW, SANJU SAMSON. 🙇♂️
– 115* (56) with 15 fours and 4 sixes. An outstanding knock by Sanju, he’s thoroughly enjoyed the atmosphere at the Chepauk. 🫡 pic.twitter.com/9DPZtlwa4B
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 11, 2026
CSK ने बनाए थे 212 रन
मालूम हो कि जब एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस उछाला गया तो वो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के पक्ष में गिरा और उन्होंने बिना किसी देरी पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने फर्स्ट बैटिंग करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।
शुरुआती तीनों मैच में फ्लॉप रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इस दौरान 56 गेंद में 115 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 15 चौके और चार चक्के आए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 36 गेंद में 59 रन बनाए और रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे ने नाबाद 10 गेंद में 20 रन की पारी खेली। लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने निराश किया और 18 गेंद में सिर्फ 15 रन बना पाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल ने एक विकेट हासिल किया।
रन चेस में फ्लॉप हुई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स 213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसने काफी दमदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 4.6 ओवर में 61 रन बना डाले। लेकिन इसके बाद यह टीम लगातार विकेट खोते रही और इसने 66 रन तक पहुंचने पर ही तीन विकेट गंवा दिए। लगातार विकेट गंवाते रहने की वजह से यह टीम अंततः सिर्फ 189-10 रन ही बना सकी और 23 रन से मैच गंवा बैठी।
इस दौरान ट्रिस्टन स्टब्बस ने सबसे अधिक 38 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। वहीं दूसरे टॉप रन गेटर बने पथुम निसांका, जिन्होंने 24 गेंद में 41 रन बनाए। केएल राहुल के बल्ले से 18 रन वहीं आशुतोष शर्मा के बल्ले से 19 रन आए।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन ने सबसे कमाल का प्रदर्शन किया और 18 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं अंशुल कंबोज ने 3 और खलील अहमद, गुर्जपनीत सिंह व नूर अहमद ने एक-एक सफलता अर्जित की।
FAQs
CSK vs DC मैच किसने जीता?
आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
यह भी पढ़ें: बीच सीजन फ्रेंचाइजी को लगा तगड़ा झटका, स्टार विदेशी ओपनर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर