Posted inIndian Premier League (IPL)

शनिवार डबल हेडर ने किया IPL 2026 Points Table को उल्ट-पुलट, RR-DC ने किया टॉप, MI और GT के लिए शुरू हुई परेशानी

Saturday's Double-Header Turns IPL 2026 Points Table Upside Down; RR and DC Top the Charts, Trouble Begins for MI and GT.

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में शनिवार 4 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए और यह दोनों ही मुकाबले काफी ज्यादा बेहतरीन रहे। दोपहर में मुंबई और दिल्ली की टक्कर हुई। वहीं रात में आरआर और जीटी ने एक दूसरे के खिलाफ जंग छेड़ी।

इस दौरान डीसी और आरआर विजई हुई और इसके साथ ही दोनों टीमों ने प्वाइंट्स टेबल को भी पूरा उलट-पुलट कर रख दिया। तो आइए आईपीएल 2026 की अपडेटेड अंक तालिका पर एक नजर डाल लेते हैं।

आरआर और डीसी ने कर लिया टॉप

RR and DC have topped the IPL 2026 Points Table.
RR and DC have topped the IPL 2026 Points Table.

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 सीजन में अलग ही लय में नजर आ रही है। सबसे पहले चेन्नई के खिलाफ 8 विकेट और गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह रन से जीत दर्ज करने के साथ ही यह टीम चार अंक और 2.233 के पॉजिटिव नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर पहुंच चुकी है।

वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट और मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर चार अंक कर लिए हैं और इसका नेट रन रेट प्लस 1.170 है और इसके चलते यह दूसरे पायदान पर है।

मुंबई-गुजरात के लिए शुरू हुई परेशानी

मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट से जीत लिया था। लेकिन दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से इसे हार का सामना करना पड़ा और यह टीम दो अंक के साथ – 0.206 नेट रन रेट के चलते छठे पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस दोनों मैच हार कर -0.424 नेट रन रेट के साथ सातवें पायदान पर है। अगर यह टाइम कमबैक नहीं करेंगे तो इनके लिए आगे की राह बहुत ज्यादा कठिन होने वाली है।

यह भी पढ़ें: रिंकू-सिराज बाहर, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

कुछ ऐसी है IPL 2026 की मौजूदा अंक तालिका

Here is the current points table for IPL 2026 Credit Cricbuzz
Here is the current points table for IPL 2026 Credit Cricbuzz

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में इस समय चार अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर कब्जा जमाए बैठे हैं। जबकि आरसीबी, एसआरएच और एमआई दो-दो अंक के साथ चौथे, पांचवें और छठे पायदान पर है।

बिना खाता खोले गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमशः सातवें, आठवें, नवें और दसवें पायदान पर है। अब देखना होगा कि आगे आने वाले मैचों में यह टीमें किस तरीके से प्रदर्शन करके कम बैक करेंगी और कौन एट लास्ट प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएगा।

FAQs

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में इस समय कौन टॉप पर है?
Rajasthan Royals

यह भी पढ़ें: रवि बिश्नोई ने रचा इतिहास, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals मैच में बने एक से एक अनौखे रिकॉर्ड, जुरेल ने भी मारी बाजी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!