Posted inIndian Premier League (IPL)

‘Operation Sindoor’ से घबरा पाकिस्तान से भारत आया ये क्रिकेटर, अब सीधे खेलेगा IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025: मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान के बीच हालात ठीक नहीं है। दोनो देशो के बीच युद्ध जैसे हालात पनपते हुए नजर आ रहे हैं। भारत में 22 अप्रैल पाकिस्तान की ओर से एक आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें  भारत के 26 पर्यटकों की जान गई थी। 

इस आतंकी घटना के जवाब में भारत ने पाक और आतंकवाद पर जवाबी कार्यवाही के तहत ऑपरेशन सिंदुर (Operation Sindoor) चलाया। जिसके बाद से दोनो देशो के बीच तनाव पूर्ण स्थिती है। इसी बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान से एक खिलाड़ी भारत आ रहा है। जिसके बाद वह भारत में IPL 2025 खेलता हुआ नजर आएगा। तो आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी-

पाक से आया भारत आया ये खिलाड़ी

Mitchell Owenबता दें हम यहां पर हम किसी और की नहीं बल्कि पाकिस्तान में खेल रहे खिलाड़ी मिशेल ओवेन () की बात कर रहे हैं। बता दें वह पाकिस्तान में चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी टीम का हिस्सा थे। जिसके बाद अब वह IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें मिशेल ओवेन की टीम पेशावर जाल्मी का प्लेऑफ में जाना मुश्किल है और अगर टीम किसी भी तरह प्लेऑफ में पहुंचती है तो उन्हें लीग 19 तारिख तक खत्म हो जाएगा। जिसके बाद ओवेन आईपीएल के लिए भारत आ जाएंगे।

ग्लेन मैक्सवेल हुए चोटिल 

बता दें मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) की एंट्री किसी और नहीं बल्कि पंजाब  किंग्स के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की जगह हुई है वह मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं।

दरअसल मैक्सवेल चोटिल होने के कारण अपने देश वापसी कर चुके हैं उसके बाद फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के ओवेन को साइन किया है। मैक्सवेल  का यह सीजन कुछ खास नहीं जा रहा था। वह लगातार फ्लॉप ही हो रहे थे। उन्होंने इस सीजन 7 मैच में केवल 48 रन और 4 विकेट ही चटकाए हैं। जिसके बाद मैक्सवेल को ट्रोल भी किया गया। 

यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन IPL में खराब प्रदर्शन के बाद अब कोच गंभीर लेकर जा रहे इंग्लैंड

3 करोड़ में हुए शामिल 

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवेन को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ रूपये में साइन किया है। 23 साल के ओवेन के ओवरऑल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने अभी केवल घरेलू मुकाबले में  अपनी शिरकत दर्ज कराई है।

बता दें ओवेन ने 14 फर्स्ट क्लास मैच में 26.57 की औसत से 558 रन बनाए हैं। इसके  अलावा उन्होंने लिस्ट ए में 17 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 25.07 की औसत से 326 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में मिचेल ने कुल 35 में 24.88 की औसत और 183.80 की स्ट्राइक रेट से 647 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: केएल राहुल टीम इंडिया के लिए कितने हैं जरूरी, संन्यास के बाद Rohit Sharma का बड़ा खुलासा, दिया चौंकाने वाला बयान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!