Posted inIndian Premier League (IPL)

Shah Rukh Khan ने किया अपनी टीम के लिए नए उपकप्तान का ऐलान, 28 साल के इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

Shah Rukh Khan Announces New Vice-Captain for His Team; Hands Over the Reins to This 28-Year-Old Player.

Shah Rukh Khan: सिर्फ तीन दिन बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत हो जाएगी और इससे पहले KKR की फ्रेंचाइजी ने काफी बड़ा ऐलान किया है। इस टीम ने कुछ ही समय पहले अपने कप्तान का ऐलान किया था और अब अपने उपकप्तान का भी ऐलान कर दिया है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स का नया उपकप्तान बना है।

Shah Rukh Khan की टीम ने इस खिलाड़ी को बना उपकप्तान

Shah Rukh Khan's IPL team, Kolkata Knight Riders, has appointed Rinku Singh as vice-captain.
Shah Rukh Khan’s IPL team, Kolkata Knight Riders, has appointed Rinku Singh as vice-captain.

शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स का जो खिलाड़ी उपकप्तान बना है वो कोई और नहीं बल्कि रिंकू सिंह हैं। लगातार KKR के लिए अच्छा करने के बाद फाइनली रिंकू सिंह को उपकप्तान बना दिया गया है और अगर वो अच्छा करते रहे तो आने वाले सालों में कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। वैसे भी अभी उनकी उम्र सिर्फ 28 साल है और वह कम से कम सात-आठ साल और क्रिकेट खेल सकते हैं। ऐसे में इस टीम को एक लॉन्ग टाइम कप्तान मिल जाएगा।

अजिंक्य रहाणे करेंगे कप्तानी

बता दें कि कोलकाता नाईट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने जिस खिलाड़ी को कप्तान बनाया है वो हैं अजिंक्य रहाणे। अजिंक्य रहाणे बीते आईपीएल सीजन भी इस टीम को लीड करते नजर आए थे और एक बार फिर वो हमें कप्तानी करते दिखाई देने वाले हैं। तो देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इस बार उनकी कप्तानी में टीम कैसा परफॉर्म करेंगी।

क्योंकि 2024 आईपीएल खिताब जीतने के बाद यह टीम 2025 में पूरी तरह से फ्लॉप रही। यह टीम 14 में से अपने सिर्फ पांच मैच ही जीत सकी और 7 में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा। इस वजह से अंक तालिका में यह 12 अंकों के साथ आठवें पायदान पर रही।

यह भी पढ़ें: “सबकी ऐसी-तैसी कर दो ….”, इस सीजन मैदान पर लड़ाई तय, आईपीएल 2026 से पहले शुभमन गिल ने दिया अपने खिलाड़ियों को कड़ा आदेश

साल 2018 में किया था Rinku Singh ने डेब्यू

वैसे तो रिंकू सिंह ने साल 2018 आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से अब तक वो कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए ही खेलते चले आ रहे हैं। इस टीम के लिए खेलते हुए वह 1 हजार से ज्यादा रन भी बना चुके हैं। लेकिन उन्हें सबसे पहला ब्रेक किंग्स इलेवन पंजाब ने दिया था।

आईपीएल 2017 ऑक्शन के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 10 लाख रुपये की भारी बोली लगाकर स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। इसके अगले सीजन रिंकू को कोलकाता नाईट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख से 4 गुना अधिक 80 लाख रुपये में खरीदा, जिसके बाद उनकी किस्मत चमक गई और वो गरीबी से निकलने में सफल रहे। वो लगातार ग्रोथ करते रहे और 2023 आईपीएल सीजन में उन्होंने तहलका मचा दिया। इस दौरान 14 मैचों में उन्होंने 474 रन बनाए।

उनका बेस्ट स्कोर 67 का रहा। उन्होंने 59.25 के औसत और 149.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और चार अर्धशतक भी जड़ा। बात करें उनके इस समय की सैलरी की तो वो 13 करोड़ रुपये है। KKR की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13 करोड़ रुपये की भारी कीमत देकर रिटेन किया है।

FAQs

रिंकू सिंह की आईपीएल सैलरी क्या है?
13 करोड़ रुपये
रिंकू सिंह ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
1099 रन

यह भी पढ़ें: BCCI का कड़ा फैसला, 2 साल के लिए बैन हुआ ये खिलाड़ी! अब नहीं खेलेगा IPL

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!