Posted inIndian Premier League (IPL)

GT के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने की चीटिंग, BCCI ने लिया स्ट्रिक्ट एक्शन, CSK मैच में हुए बाहर!

Shreyas Iyer Cheats Against GT; BCCI Takes Strict Action—Ruled Out of CSK Match!

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 3 में बीते दिन गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की और बेहतरीन शुरुआत करी। इस वजह से इस टीम के खिलाड़ी और कप्तान काफी खुश नजर आए।

लेकिन उन्होंने मैच के दौरान एक ऐसी हरकत करी, जिसके वजह से बीसीसीआई ने उन पर काफी कड़ा एक्शन लिया है और वह सीएसके के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते नजर नहीं आ सकेंगे।

श्रेयस अय्यर ने की चीटिंग

Shreyas Iyer Cheats Against GT
Shreyas Iyer Cheats Against GT

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में समय सीमा के अंदर मैच खत्म करने का नियम बनाया गया है और अगर कोई टीम ज्यादा समय तक प्लानिंग करते रहती है या जानबूझकर खेल को धीरे करती है। तो उस पर फाइन लगाया जाता है। कल के मैच में भी श्रेयस अय्यर कुछ ऐसा ही करते नजर आए।

अय्यर के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है। पंजाब किंग्स के कप्तान का यह इस आईपीएल सीजन का पहला ऑफेंस था। इस वजह से बोर्ड ने उन्हें बैन नहीं किया है। लेकिन अगर लगातार उनकी टीम दो से तीन बार समय सीमा के अंदर ओवर खत्म करने में नाकामयाब रहती है तो अय्यर को बैन का सामना करना पड़ेगा।

सीएसके के खिलाफ अगला मैच खेलेगी पंजाब

मालूम हो कि पंजाब किंग्स की टीम को अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। PBKS और CSK का यह मैच 3 अप्रैल शाम 7:30 से खेला जाएगा। आईपीएल के मैच नंबर 7 में दोनों टीमें चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। लेकिन इस दौरान शायद हमें श्रेयस अय्यर खेलते नजर नहीं आ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: पंजाब के खिलाफ हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा

इस वजह से अय्यर का खेलना मुश्किल

मालूम हो कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान कूपर कॉलोनी की गेंद सीधा श्रेयस अय्यर के हाथों में आ लगी थी, जिसके बाद वह काफी मुश्किलों में नजर आए थे और इतना ज्यादा दर्द हुआ था कि वो मैदान पर ही गिर के तड़पते नजर आए और तुरंत ही आउट होकर पवेलियन भी लौट गए।

जानकारी के अनुसार अपने इंजरी को ज्यादा गंभीर होने से बचाने के लिए वो अगला मैच मिस कर सकते हैं और इस दौरान हमें शशांक सिंह कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

सबसे बेस्ट कप्तानों में शुमार है श्रेयस अय्यर

बताते चलें कि श्रेयस अय्यर ने अब तक 88 आईपीएल मैच में कप्तानी की है। इस दौरान टीम को 49 में जीत और 35 में हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच टाई और दो बेनतीजा भी रहे हैं। उनका विनिंग परसेंटेज 55.68 वहीं लॉजिंग परसेंटेज 39.77 का है। अय्यर आईपीएल में सबसे बेस्ट विनिंग परसेंटेज वाले कप्तानों में शुमार हैं।

FAQs

श्रेयस अय्यर की उम्र क्या है?
31 साल
श्रेयस अय्यर किस टीम के कप्तान हैं?
पंजाब किंग्स

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ ग्लेन मैक्सवेल का क्रिकेट करियर, संन्यास तय, CA ने लिया बड़ा फैसला

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!