Posted inIndian Premier League (IPL)

श्रेयस अय्यर ने पूरी की हैट्रिक, हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर जीता PBKS vs SRH मैच

Shreyas Iyer completes a hat-trick; PBKS wins the match against SRH, defeating Hyderabad by 6 wickets.

PBKS vs SRH: महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला अब समाप्त हो चुका है और इस मुकाबले को PBKS ने दमदार बल्लेबाजी के बलबूते बड़े ही आसानी से अपने नाम कर लिया है।

श्रेयस अय्यर की टीम ने इस जीत के साथ एक बार फिर अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत बना लिया है। तो आइए बिना किसी देरी PBKS vs SRH मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

एकतरफ़ा तरीके से पंजाब किंग्स में दर्ज की जीत

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 219-6 रन बना डाले। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 223-4 रन बनाकर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई और यह श्रेयस अय्यर की जीत की हैट्रिक थी। इस सीजन इस टीम ने अभी तक एक भी मैच में हार का स्वाद नहीं चखा है और जिस तरह से ये सभी खेल रहे हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह टीम एक बार फिर फाइनल में जाएगी और हो सके तो ट्रॉफी भी अपने नाम करेगी ‌.

SRH ने बनाए थे 219 रन

PBKS vs SRH मैच में जब टॉस उछाला गया तो वो पंजाब किंग्स के पक्ष में गिरा और उसके कप्तान श्रेयस अय्यर ने बिना किसी देरी पहले गेंदबाजी का फैसला कर सनराइजर्स हैदराबाद को बैटिंग के लिए बुलाया।

इस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इस दौरान इसके ओपनर ने काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा फॉर्म में लौटे और उन्होंने 28 गेंद में 74 रन की ताबड़ तोड़ पारी खेली। वहीं ट्रेविस हेड के बल्ले से भी 38 रन आए। हेनरिक क्लासेन ने 39 जबकि कप्तान ईशान किशन ने 27 रन बनाए। पंजाब की ओर से शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। वहीं ज़ेवियर बार्टलेट को एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: कोच ने बोला बेटा कुछ सिंगल भी ले लिया करो… वैभव सूर्यवंशी के जवाब ने जीत लिया करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल

18.5 ओवर में PBKS ने चेस किया टारगेट

सनराइजर्स हैदराबाद के 220 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने काफी बेहतरीन शुरुआत की। इस टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा और अंत तक टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर मैच जीत लिया।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 30 गेंद में 69 रन बनाए। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 51 और प्रियांश आर्या ने 57 रन की पारी खेली। शशांक सिंह ने नाबाद 16 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने तीन विकेट वहीं हर्ष दुबे ने एक विकेट हासिल किया।

FAQs

PBKS vs SRH मैच किसने जीता?
PBKS
आईपीएल 2026 का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: MI vs RCB: मुंबई इंडियंस में 2, आरसीबी में 3 बड़े बदलाव! महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!