Posted inIndian Premier League (IPL)

SRH vs RR LIVE: अभिषेक vs वैभव क्लैश, कहाँ देखें फ्री स्ट्रीमिंग! जानें कहाँ मिलेगा सबसे बढ़िया LIVE अनुभव

SRH vs RR LIVE: Abhishek vs Vaibhav Clash—Where to Watch Free Streaming! Find Out Where to Get the Best LIVE Experience.

SRH vs RR LIVE: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 21 में मॉडर्न डे टी20 क्रिकेट के दो सबसे खतरनाक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की टक्कर होने जा रही है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स और अभिषेक शर्मा की टीम सनराइजर्स हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। तो आइए जान लेते हैं कि इस मैच को कौनसी टीम जीत सकती है और इस मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखा जा सकता है।

हैदराबाद में होगी RR और SRH की टक्कर

RR and SRH will face off at the Rajiv Gandhi International Cricket Stadium in Hyderabad.
RR and SRH will face off at the Rajiv Gandhi International Cricket Stadium in Hyderabad.

मालूम हो कि आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक चार मैच खेले हैं और उनमें से उसे 1 में जीत जबकि बाकि के तीनों में हार का मुँह देखना सामना पड़ा है। जबकि आर लगातार चारों मैच जीत कर आ रही है।

दोनों टीमें अब अपना पांचवा मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगी। यह मैच SRH के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी उसके फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे, क्योंकि यह टी20 क्रिकेट की दो बेस्ट और बीस्ट टीमों की टक्कर होने जा रही है।

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर होगा लाइव प्रसारण

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के इस आईपीएल 2026 मैच का लाइव प्रसारण जिओ हॉटस्टार ऐप-वेबसाइट के साथ-साथ स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। मोबाइल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के जरिए मैच देख सकते हैं। जबकि टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण का मजा ले सकते हैं।

अलग-अलग भाषाओं में फैंस अलग-अलग कमेंट्री का चयन कर जिओ हॉटस्टार पर मैसेज देख सकते हैं। वहीं स्टार स्पोर्ट्स पर भारत में अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में मैचों का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा, बोले- ‘IPL 2026 में सब ठीक नहीं….’! पेश किए फिक्सिंग के सबूत

कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आईपीएल आंकड़े

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के हेड टू हेड आईपीएल आंकड़े काफी दमदार रहे हैं। दोनों के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 में हैदराबाद और 9 में राजस्थान ने जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि इस बार कौनसी टीम जीतेगी। मालूम हो कि बाइट सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था और इसे सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता था। मगर इस सीजन RR के जीतने के आसार हैं।

ऐसा रहा है अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

बताते चलें कि आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों काफी कमाल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी इस समय चार मैचों में 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए बैठे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा 4 मैचों में 129 रन बना चुके हैं। वैभव ने 2 जबकि अभिषेक ने एक अर्धशतक जड़ा है। लेकिन दोनों का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का है और अब देखना होगा कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ कितने रन बनाएंगे।

FAQs

SRH vs RR का मैच कब होगा?
13 अप्रैल
SRH vs RR मैच LIVE स्ट्रीम कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: RR मैनेजर की बढ़ी मुश्किलें! Vaibhav Suryavanshi के पास फोन चलाने का मामला जांच तक पहुंचा, अब होगी जेल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!