Posted inIndian Premier League (IPL)

SRH vs RR, Match Preview: कौन जीतेगा मुकाबला? जानें Playing XI, Pitch Report और Live Streaming डिटेल्स

SRH vs RR, Match Preview: Who Will Win? Check Out the Playing XI, Pitch Report, and Live Streaming Details

SRH vs RR, Match Preview: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कल शाम 7:30 बजे हैदराबाद में एक कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच के पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन, हेड टू हेड आंकड़े और लाइव स्ट्रीमिंग समेत अन्य सभी बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे।

SRH vs RR, Match Preview

सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक आईपीएल 2026 में कुल चार मैच खेले हैं और उनमें से उसे सिर्फ 1 में जीत मिली है। जबकि बाकि के 3 में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा है। वहीं सामने वाली टीम आरआर लगातार चारों मैच जीत कर आ रही है।

दोनों टीमें SRH के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। यह टक्कर टी20 क्रिकेट की दो बेस्ट टीमों की है। ऐसे में भरपूर रोमांच देखने मिलेगा।

SRH vs RR मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग

SRH vs RR Match Details and Live Streaming
SRH vs RR Match Details and Live Streaming
  • मैच: SRH vs RR
  • मैच नंबर: 21
  • स्टेडियम: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • तारीख: 13 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

SRH vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 21
  • SRH: 12 जीत
  • RR: 9 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

SRH vs RR मैच पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, चूंकि यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के चलते रन बनाना आसान हो जाता है।

इस मैदान पर 210 से 220 रनों का स्कोर एक अच्छा स्कोर हो सकता है। इस मैदान पर शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। हालांकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स अहम रोल अदा करते दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा, बोले- ‘IPL 2026 में सब ठीक नहीं….’! पेश किए फिक्सिंग के सबूत

SRH vs RR मैच वेदर रिपोर्ट

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में कल मौसम एक दम साफ़ रहने वाला है। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। ऐसे में एक दमदार मैच देखने मिल सकता है। मैच के शुरुआत यानी शाम 7:30 बजे का तापमान लगभग 33°C रहने की उम्मीद है, जबकि अंत तक यह गिरकर 29°C से 30°C तक पहुँच जाएगा। हालांकि ओस एक अहम रोल अदा कर सकता है।

SRH vs RR मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार और प्रफुल्ल हिंगे।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेरला।

SRH vs RR मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा।

(इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी)

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा।

(इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट)

SRH vs RR मैच विनर

RR

FAQs

SRH vs RR का मैच कब होगा?
13 अप्रैल
SRH vs RR मैच LIVE स्ट्रीम कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: IPL के बीच आई दुखद खबर, Mohammed Siraj के घर में पसरा मातम! दिल के करीब शख्स का हुआ निधन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!