IPL 2026: 28 मार्च आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने जा रही है और इस सीजन की शुरुआत से पहले हर कोई अपने-अपने प्रिडिक्शंस दे रहा है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने भी काफी बड़ी प्रिडिक्शन की है। एबी डी विलियर्स ने हाल ही में बताया कि कौनसी है वो टीम, जो आईपीएल 2026 की चैंपियन बन सकती है।
इस टीम पर है AB de Villiers को भरोसा

दरअसल, साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) को जिस टीम पर भरोसा है वो कोई और नहीं बल्कि उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि आरसीबी एक बार फिर ट्रॉफी जीत सकती है। उनका मानना है कि आरसीबी ने अब एक बार ट्रॉफी जीत ली है, तो वो लगातार तीन-चार ट्रॉफी पर कब्जा जमा सकती है।
एबी डी विलियर्स ने कही ये बात
हाल ही में एबी डी विलियर्स ने पुराना किस्सा शेयर करते हुए कहा कि विराट कोहली अक्सर ड्रेसिंग रूम में कहा करते थे कि अगर उनकी टीम एक बार ट्रॉफी जीत जाती है तो वो बहुत जल्दी तीन या चार बार ट्रॉफी जीत जाएगी। ऐसे में उन्हें लगता है कि आरसीबी और सफल हो सकती है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आरसीबी अब उस स्थिति में है, जहां वो शायद लगातार दो या तीन ट्रॉफी भी जीत सकती है।”
पंजाब किंग्स को हराकर जीता था पहला खिताब
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया था। आईपीएल 2025 का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुआ था और इस दौरान आरसीबी ने बैटिंग फर्स्ट में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 184 रन ही बना पाई और 6 रनों से मुकाबला हार गई। इस फाइनल मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच क्रुणाल पांड्या बने, जिसने 17 रन देकर दो विकेट लेने के साथ ही साथ चार रन भी बनाए।
अब देखना होगा कि इस बार इस आईपीएल सीजन यह टीम किस तरीके का प्रदर्शन करेगी और खिताब जीत सकेगी या नहीं। मालूम हो कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है और इसके पहले ही मुकाबले में आरसीबी की टीम हमें सनराइजर्स हैदराबाद से लोहा लेते नजर आने वाली है यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होने वाला है।
“RCB IPL की 2-3 ट्रॉफी भी जीत सकती हैं”
◆ RCB और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डी डिविलियर्स #ABdeVilliers | @ABdeVilliers17 | #RCB | RCB pic.twitter.com/J52LL1Fz2G
— News24 (@news24tvchannel) March 19, 2026