Yuvraj Singh on Kavya Maran: अब तक तो युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने बयानों से खलबली मचाया करते थे। लेकिन अब उन्होंने भी अपने इंटरव्यू से जंग छेड़ दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइजी पर अपना गुस्सा निकाला।
उन्होंने काव्या मारन की फ्रैंचाइजी पर काफी बड़ा इल्जाम लगाया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है और लोग दो गुटों में बट गए हैं। एक गुट युवराज सिंह का सपोर्ट कर रहा है, जबकि दूसरा अभी भी काव्या के फेवर में है।
Yuvraj Singh ने शुरू की नई डिबेट

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में कप्तानी करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। मैनेजमेंट ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तान बनाया है और अभिषेक शर्मा उपकप्तान बनाए गए हैं। लेकिन पूर्व इंडियन ऑल राउंडर युवराज सिंह का मानना है कि फ्रेंचाइजी को अभिषेक शर्मा को कप्तान बनाना चाहिए था।
🚨Yuvraj Singh feels disappointed over Abhishek Sharma not being named SRH captain
I mean, it’s very disappointing. Abhishek Sharma has been playing for the franchise for seven years and performing consistently. He’s given his heart and soul to the team, and now he’s captaining… pic.twitter.com/JyJ5OihZ7E
— Rohan💫 (@rohann__45) April 3, 2026
अभिषेक को कप्तान बनाए जाने की मांग कर रहे युवी
युवराज सिंह का कहना है कि अभिषेक शर्मा इस फ्रेंचाइजी के लिए बीते सात-आठ सालों से लगातार खेलते चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें कप्तानी न सौंप कर जस्ट अभी टीम को ज्वाइन करने वाले खिलाड़ी को कप्तानी सौंपना गलत फैसला है।
युवी का कहना है कि अभिषेक शर्मा सात सालों से इस फ़्रैंचाइज़ी के लिए खेल रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है, और अब वे अपने राज्य की कप्तानी भी कर रहे हैं। फिर भी, उन्हें कप्तानी नहीं मिलती और इसके बजाय उन्हें उप-कप्तान बना दिया जाता है। युवराज ने बताया की अभिषेक ने उनसे कहा है कि ईशान किशन के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं।
यह भी पढ़ें: एक ही टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़े! PSL में David Warner और Moeen Ali का झगड़ा, VIDEO वायरल
ऐसे हैं अभिषेक शर्मा के आंकड़े
अभिषेक शर्मा ने अपना आईपीएल डेब्यू दिल्ली कैपिटल्स की ओर से साल 2018 में किया था। लेकिन इसके बाद से लगातार वो एसआरएच के लिए खेलते नजर आए हैं। एसआरएच के लिए उन्होंने 2019 में डेब्यू किया और ओवरऑल अब तक आईपीएल में वो 1871 रन बना चुके हैं। उन्होंने 76 पारियों में यह कारनामा किया है। इस बीच उनके बल्ले से एक शतक और 9 अर्धशतक आए हैं।
दूसरे मैच में दर्ज की दमदार जीत
ईशान किशन की कप्तानी में एसआरएच ने अपना पहला मैच आरसीबी के साथ खेला, जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरे मैच में इस टीम ने KKR के खिलाफ 65 रनों से दमदार जीत अर्जित की और अब यह टीम LSG के खिलाफ 5 अप्रैल को अपना अगला मैच खेलते नजर आएगी। तो देखना होगा कि उस दौरान कौन विजई बनेगा।
FAQs
Yuvraj Singh की उम्र क्या है?
Yuvraj Singh ने भारत के लिए कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: ‘उसे ड्रॉप करो…’ 25 करोड़ के Cameron Green पर भड़का ये भारतीय दिग्गज, टीम से बाहर निकालने की उठाई मांग