Posted inIndian Premier League (IPL)

पूरी तरह राज से उठा पर्दा, पता चल गया महेंद्र सिंह धोनी कब खेलेंगे IPL में अपना रिटायरमेंट मैच

M.S Dhoni

M.S Dhoni: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन काफी खराब गया है। टीम इस सीजन सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली टीम है। टीम के बल्लेबाजो ने खूब निराश किया। ऐसा पहली बार हो रहा है जब सीएसके लगातार दूसरी बार प्लेऑफ से  बाहर है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

टीम इस सीजन 12 मैच में महज 3 जीत के साथ अंत तालिका में आखिरी पायदान पर है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni) संन्यास ले लेंगे। लेकिन इसी बीच इस सीजन सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर एक रिपोर्ट आ रही है। 

M.S Dhoni के संन्यास के राज से उठा पर्दा

M.S Dhoni

एक समय में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चैपियन बनाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni) के संन्यास को लेकर अकसर ही चर्चा होती रहती है। पिछले कई सालो से धोनी का संन्यास चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन अब उनके संन्यास से पर्दा उठता दिखाई दे रहा है। 

दरअसल अभी टाइंस ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट आई है जिसमें यह कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अभी संन्यास के कोई संकेत नहीं दिए हैं, अगले सत्र में भी उनके खेलने की संभावना है। हालांकि धोनी ने अभी तक अपने संन्यास पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन यह अटकलें लगाई जा रही है कि वह अगले सीजन भी फैंस को खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि धोनी ने केकेआर के खिलाफ मैच में एक चौकाने वाला बयान दिया था। 

दिया था चौकाने वाले बयान

बता दें कुछ दिनों पहले चेन्नई सुपर किंग्स लंबे अंतराल के बाद इस सीजन की तीसरी जीत हासिल करने में कामयाब रही। केकेआर के खिलाफ मैच में जीत के बाद धोनी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद से फिर से धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई थी। 

दरअसल उन्होंने कहा था कि मैं अभी 43 साल का हूं और काफी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं। हर मैदान पर फैंस मुझे देखने आ रहे हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि मेरा कौन सा मैच आखिरी हो सकता है। धोनी ने आगे कहा कि, इस सीजन के बाद मैं देखूंगा कि मेरी बॉडी इस प्रेशर को झेल पाती है या नहीं। अभी कुछ तय नहीं किया है। धोनी के इस बयान से साफ जाहिर है कि धोनी ने अभी अपने भविष्य पर कुछ खास विचार नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के लिए नए कप्तान के नाम का हुआ आधिकारिक ऐलान, बोर्ड ने इस दिग्गज ऑलराउंडर को सौंपी जिम्मेदारी

IPL 2025 में धोनी की कप्तानी में फेल रही CSK

इस सीजन टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गौर मौजूदगी में एक बार फिर से माही को टीम की कमान सौंपी गई है। लेकिन धोनी अपना वह माही मैजिक दिखाने में असफल हुए। उनकी कप्तानी में भी टीम फ्लॉप रही। इस सीजन टीम महज 6 अंक के साथ अंतिम पायदान पर है। 

कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की  बात की जाए तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 2 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 38.46 की औसत से 5423 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक आए हैं। 

यह भी पढ़ें: Shardul Thakur की सालों की मेहनत लाई रंग, इंग्लैंड दौरे पर मौका देने को मजबूर हुए कोच-सेलेक्टर्स, जल्द खेलते आएंगे नजर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!