Abhishek Sharma and Ishan Kishan: वैसे तो आईपीएल 2026 की शुरुआत तो 28 मार्च से हो रही है और SRH की टीम अपना पहला मैच RCB के साथ खेलते नजर आएगी। लेकिन उससे पहले सभी टीमें प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं और हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेला।
इस दौरान इस टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा ने 94 जबकि ईशान किशन ने 72 रन की बेहतरीन पारी खेली।
Abhishek Sharma और Ishan Kishan का चला बल्ला

बता दें कि बीते दिन 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने आपस में इंट्रा स्क्वाड मैच खेला। इस दौरान SRH ए और SRH बी के लिए खिलाड़ी खेलते नजर आए। ईशान किशन ने फर्स्ट इनिंग में SRH ए की ओर से खेलते हुए खास प्रभावित नहीं किया और वो 15 गेंद में महज 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
लेकिन अभिषेक शर्मा डंटे रहे और उन्होंने 42 गेंद में 94 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने भरपूर चौके और छक्के जड़े। इसके बाद रन चेस के दौरान भी दोनों बेटर बैटिंग के लिए उतरे। इस बीच अभिषेक शर्मा काफी जल्दी आउट हो गए। अभिषेक दूसरी पारी में महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन ईशान किशन टिके रहे और उन्होंने 25 गेंदों में 72 रन की एक ताबड़तोड़ पारी खेली और बता दिया कि यह आईपीएल सीजन इन्हीं दोनों का होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Team India के पूरे शेड्यूल की डेट हुई कन्फर्म, 7 T20, 6 ODI और 1 टेस्ट मैच कब-कहां होंगे, जानें पूरी डिटेल
कुछ ऐसा रहा था लास्ट सीजन प्रदर्शन
बीते आईपीएल सीजन की बात करें तो उसे दौरान SRH की ओर से खेलते हुए ईशान किशन ने 14 मैचों की 13 पारियों में एक शतक को एक अर्धशतक के बलबूते 354 रन बनाए थे। जबकि अभिषेक शर्मा ने 14 मैचों की 13 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 439 रन बनाए थे।
ओवरऑल ईशान किशन आईपीएल में 2998 रन बना चुके हैं। बस 2 रन और बनाते ही वो 3000 रन पूरे कर लेंगे। जबकि अभिषेक शर्मा ने अब तक 1816 रन बनाए हैं और उन्हें करीब 200 रनों की जरूरत है तब जाकर वो 2 हजार रन पूरे करेंगे।
94(42) FOR ABHISHEK SHARMA IN THE SRH PRACTICE MATCH 🥶
– Abhi continues to roar, he is coming to rule in IPL 2026. pic.twitter.com/eWwbnwIFRF
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 21, 2026
इस सीजन करेंगे कप्तानी
मालूम हो कि एसआरएच के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस करने वाले हैं और इस वजह से इस फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को अपना नया कप्तान घोषित किया है। ईशान किशन को कप्तान जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान का पदभार सौंपा गया है। तो देखना होगा कि इस बार यह खिलाड़ी बतौर कप्तान कैसा प्रदर्शन करेंगे।
FAQs
आईपीएल 2026 में SRH को अपना पहला मैच कब खेलना है?
यह भी पढ़ें: Kevin Pietersen ने चुनी IPL की ऑल टाइम XI, गेल-कोहली-डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को दिया मौका