CSK Released Players List: आईपीएल 2026 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। सीजन के शुरू होने में अभी कई महीनों का समय बाकी है लेकिन उसके पहले होने वाले मिनी ऑक्शन के कारण हलचल तेज है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर भी सभी की नजर टिकी हुई है।
पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और सीजन का निराशाजनक अंत हुआ था। इसी वजह से लगभग 10 खिलाड़ियों को चेन्नई की फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।
IPL 2025 के लिए CSK के स्क्वाड में शामिल थे ये खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन से पूर्व 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना के साथ अनकैप्ड प्लेयर एमएस धोनी शामिल थे।
इसके बाद, सीएसके ने मेगा ऑक्शन में नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, अंशुल कंबोज, सैम करन, गुजपनीत सिंह, नाथन एलिस, दीपक हूडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, वंश बेदी, श्रेयस गोपाल, सी आंद्रे सिद्धार्थ, रामकृष्ण घोष, शेख रसीद, मुकेश चौधरी और कमलेश नगरकोटी को खरीदा था।
वहीं, सीजन के बीच में ऋतुराज गायकवाड़ की इंजरी के कारण रिप्लेसमेंट के रूप में आयुष म्हात्रे को शामिल किया और फिर इंजर्ड गुरजपनीत के स्थान पर डेवाल्ड ब्रेविस को साइन किया। आखिरी में वंश बेदी भी चोटिल होकर बाहर हो गए और फिर सीएसके में उर्विल पटेल को मौका मिला।
इन 10 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है CSK
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे और उन्हें अपने काफी खिलाड़ियों को रिलीज भी करना पड़ सकता है। इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन का नाम सबसे पहले ऊपर होगा, क्योंकि अब वो लीग से रिटायर हो गए हैं। उनके अलावा, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, दीपक हूडा, डेवोन कॉनवे, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, सैम करन और रचिन रवींद्र को रिलीज किया जा सकता है।
इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। वहीं, कुछ को खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों का फॉर्म काफी खराब चल रहा है। इस चीज को भी ध्यान में रखकर फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला लिया जा सकता है।
IPL 2026 में एमएस धोनी के खेलने की हुई पुष्टि
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने भले ही अभी तक अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने की प्लानिंग न की हो लेकिन दिग्गज एमएस धोनी के खेलने की पुष्टि हो गई है। जी हां, धोनी का जलवा हमें अगले सीजन भी देखने को मिले। सीएसके के सीईओ कशी विश्वनाथन ने पुष्टि कर दी है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि धोनी आगामी सीजन में भी दिखाई देंगे।
एमएस धोनी ने भी संन्यास को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। ऐसे में उनके फैंस भी यही मानकर चल रहे हैं कि आईपीएल 2026 में भी CSK के लिए धोनी का जलवा देखने को मिलेगा। हालांकि, असली तस्वीर तभी साफ होगी, जब सीएसके अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करेगी।
🚨 MS Dhoni Confirmed for IPL 2026🚨
CSK CEO says “MS has informed us that he will be available for the next season”#MSDhoni #IPL2026 #BCCI #CSK #teamindia pic.twitter.com/568uquF2kR
— CricInformer (@CricInformer) November 7, 2025
FAQs
IPL 2026 के लिए CSK कितने खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है?
IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन कब होगा?
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में कप्तान थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन 2026 सीजन में फ्रेंचाइजियों ने रिलीज करने का किया फैसला