Posted inIndian Premier League (IPL)

फाइनल के बाद वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका सकते ये 2 खिलाड़ी, कर सकते IPL से संन्यास का अधिकारिक ऐलान

These 2 players can surprise world cricket after the final, can officially announce their retirement from IPL

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को होने जा रहा है। इस बार का यह फाइनल नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह फाइनल सिर्फ इस टूर्नामेंट का फाइनल नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के दो दिग्गजों का भी फाइनल हो सकता है। यानी इसके बाद वह आईपीएल में कभी नजर नहीं आएंगे।

आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं ये खिलाड़ी

IPL 2025

बता दें कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) फाइनल के साथ ही जो खिलाड़ी अपना आईपीएल करियर समाप्त कर सकते हैं वह कोई और नहीं बल्कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और कर्ण शर्मा (Karn Sharma) हैं। मालूम हो कि ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पंजाब किंग्स तो वहीं कर्ण शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। हालांकि आईपीएल 2026 में दोनों में से कोई भी खिलाड़ी शायद ही दिखाई देगा।

इस वजह से संन्यास ले सकते हैं ये दोनों खिलाड़ी

ज्ञात हो कि ग्लेन मैक्सवेल और कर्ण शर्मा अपनी उम्र, अपने प्रदर्शन जैसे कई कारणों की वजह से आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल की उम्र इस समय 36 साल तो वहीं कर्ण शर्मा की उम्र 37 साल है। यह दोनों खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024-2025 दोनों में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। वहीं कर्ण शर्मा को काफी कम मौके मिले और इन मौके पर उन्होंने ठीक-ठाक किया है। मगर उस तरह का इंपैक्ट नहीं डाल सके हैं। ऐसे में काफी आसार हैं कि यह दोनों खिलाड़ी अगले सीजन नहीं दिखाई दे सकेंगे। दोनों खिलाड़ी इस सीजन के तुरंत बाद अपने आईपीएल करियर पर पर्दा टांग सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज से पहले तय हुआ नए कप्तान का नाम, गौतम गंभीर के करीबी को मिली जिम्मेदारी

कुछ ऐसा है हालिया प्रदर्शन

बताते चलें कि ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 में 7 मैचों में सिर्फ 48 रन बनाए हैं और चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वहीं कर्ण शर्मा को इस सीजन महज 6 मैचों में खेलने का मौका मिला है। लेकिन इन 6 मैचों में उनका प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा है। वह केवल सात विकेट ही चटका सके हैं। लास्ट आईपीएल सीजन भी उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट लिए थे।

ग्लेन मैक्सवेल ने भी बीते सीजन सिर्फ 52 रन बनाए थे और 6 विकेट लिए थे। यानी लास्ट दोनों सीजन से यह दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और उम्रदराज भी हो चुके हैं। इस वजह से इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह दोनों संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अगर यह संन्यास का ऐलान नहीं भी करते हैं तो भी उनकी फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।

कुछ ऐसा है दोनों का आईपीएल करियर

ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक 141 आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान 135 पारियों में उन्होंने 2819 रन बनाए हैं। उन्होंने 23.88 की औसत से रन बनाया है। उनके बल्ले से 95 के बेस्ट स्कोर के साथ 18 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 85 मैचों में 41 विकेट भी चटकाए हैं। वहीं कर्ण शर्मा ने 90 मैचों में 83 विकेट लिए हैं और 41 मैचों में 352 रन बनाए हैं। कर्ण शर्मा का बेस्ट बोलिंग फिगर 16 रन देकर चार विकेट रहा है।

यह भी पढ़ें: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ PBKS vs MI Qualifier 2 मैच, तो फ़ाइनल में RCB के छक्के छुड़ाएगी ये टीम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!