Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2025 में कप्तान थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन 2026 सीजन में फ्रेंचाइजियों ने रिलीज करने का किया फैसला

IPL 2025 में कप्तान थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन 2026 सीजन में फ्रेंचाइजियों ने रिलीज करने का किया फैसला

IPL Franchises Likely To Release 3 Captains: आईपीएल 2026 के सीजन को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो चुकी है। इसका सबसे बड़ा कारण सीजन से पहले होने वाला मिनी ऑक्शन है। ऑक्शन से पहले अक्सर काफी सारे खिलाड़ियों को रिलीज किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

इस बार भी काफी सारे खिलाड़ियों को रिलीज करने की चर्चा हो रही है, जिसमें कुछ कप्तान भी शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं वो 3 कप्तान कौन से हैं, जो आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन को देखते हुए रिलीज किए जा सकते हैं।

इन 3 कप्तानों को IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले किया जा सकता है रिलीज

IPL 2025 में कप्तान थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन 2026 सीजन में फ्रेंचाइजियों ने रिलीज करने का किया फैसला

आईपीएल 2025 में काफी सारी टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जिसका खामियाजा कप्तानों को भुगतना पड़ सकता है और उन्हें रिलीज किया जा सकता है। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही 3 कप्तानों पर जो रिलीज हो सकते हैं:

1. संजू सैमसन

इस लिस्ट में पहला नाम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का है। संजू का राजस्थान की टीम से नाता 9 सीजन का है। इस दौरान उन्होंने शुरूआती 3 सीजन 2013 से 2015 तक टीम के साथ बिताए और फिर 2018 में में दोबारा वापस आए। 2021 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने संजू को कप्तान बना दिया और उनकी कप्तानी में एक बार फाइनल तक का सफर भी तय किया। हालांकि, आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन का रिश्ता कमजोर नजर आया।

कई ऐसे फैसले भी हुए, जिन्हें देखकर कहा जा सकता था कि शायद इसमें संजू सैमसन से सहमति नहीं ली गई। इसी वजह से अब खबरें हैं कि संजू ने खुद ही राजस्थान को छोड़ने का मन बना लिया है। हाल ही में उनके दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड होने की भी खबरें तेज हैं। हालांकि, अभी तक आधिकरिक रूप से कुछ भी नहीं हुआ है लेकिन जैसे हालात देखने को मिले, उससे लगता है कि आईपीएल 2026 में संजू शायद ही राजस्थान के साथ नजर आएं।

2. अजिंक्य रहाणे

इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाली थी। काफी सारे फैंस का मानना है कि केकेआर ने मजबूरी में रहाणे को कप्तान बनाया, क्योंकि उनके पास दूसरा कोई अच्छा विकल्प ही नहीं था। रहाणे ने बतौर बल्लेबाज 35.45 की औसत से 390 रन बनाए, जिसे खराब प्रदर्शन नहीं कहा जा सकता लेकिन एक लीडर के तौर पर उनकी कप्तानी में दमखम नजर नहीं आया।

इसी वजह से अजिंक्य रहाणे को रिलीज करते हुए केकेआर की टीम मिनी ऑक्शन में किसी अन्य विकल्प को तलाश सकती है। वैसे भी रहाणे उम्रदराज भी हो रहे हैं और फ्यूचर के दृष्टिकोण से उनका कप्तान रहना भी उचित नहीं है।

3. पैट कमिंस

आईपीएल 2024 में अपनी आक्रामक कप्तानी से सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने वाले पैट कमिंस का जादू 2025 में नहीं चलता और टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। गेंदबाजी के मोर्चे पर भी कमिंस शुरुआत में फीके रहे लेकिन बाद में भरपाई की और 16 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस एक समस्या बनी हुई है और वह लगातार बाहर रहे हैं।

ऐसे में पैट कमिंस को बड़ी रकम में रिटेन करने के बजाय एसआरएच उन्हें आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के लिए रिलीज कर सकती है। ये अलग बात है कि हैदराबाद की टीम उन्हें दोबारा खरीद ले।

FAQs

IPL 2026 के लिए किन 3 कप्तानों को रिलीज किया जा सकता है?
IPL 2026 के लिए संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे और पैट कमिंस के रूप में 3 कप्तानों को रिलीज किया जा सकता है।
IPL 2025 में अजिंक्य रहाणे किस टीम के कप्तान थे?
IPL 2025 में अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की नीलामी में इन 4 बड़े नामों को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी, अन्सोल्ड होकर झेलनी पड़ेगी बेइज्जती

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!