Posted inIndian Premier League (IPL)

SRH की जीत की कहानी लिखेंगे ये 3 खिलाड़ी, यही हैं मालिकन काव्या मारन ने सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड

These 3 players will script the story of SRH's victory; they are the biggest trump cards of owner Kaviya Maran.

SRH, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 की फाइनलिस्ट रही थी। पैट कमिंस की अगुआई में यह टीम इतिहास रचने के काफी करीब थी। हालांकि श्रेयस अय्यर और कंपनी ने ऐसा होने नहीं दिया। लेकिन 2026 आईपीएल सीजन में यह टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और इसमें इस टीम के तीन खिलाड़ी सबसे बड़ी भूमिका अदा करते नजर आ सकते हैं।

आइए इस आर्टिकल के जरिए काव्या मारन की टीम के तीन सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड की बात कर लेते हैं। यानी तीन ऐसे खिलाड़ियों की जो टीम की जीत में अहम रोल अदा कर सकते हैं।

यह तीन खिलाड़ी SRH को दिलाएंगे जीत

These three players will lead SRH to victory.
These three players will lead SRH to victory.

ईशान किशन (Ishan Kishan)

27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने साल 2025 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को ज्वाइन किया था और इस आईपीएल सीजन वह इस टीम की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं। पैट कमिंस शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बन सकेंगे और उनके जगह हमें ईशान किशन कप्तानी करते नजर आएंगे।

ईशान किशन न सिर्फ कप्तान के तौर पर बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी इतिहास रचना चाहेंगे। बीते आईपीएल सीजन 1 शतक और एक अर्धशतक के मदद से उन्होंने 354 रन बनाए थे। लेकिन इस बार 500 से अधिक रन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। हाल ही में बीते टी20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले का तूफान देखने को मिला था। इसी साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना पहला शतक भी जड़ा।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

अभिषेक शर्मा इस टीम के दूसरे ट्रंप कार्ड होने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा भी हमें अपने बल्ले से कहर मचाते नजर आएंगे। अब तक अभिषेक ने आईपीएल में कुल 1816 रन बनाए हैं। उन्होंने यह कारनामा एक शतक और 9 अर्धशतक के बलबूते किया है। बीते आईपीएल सीजन उन्होंने 439 रन बनाए थे।

वहीं उससे पिछले आईपीएल सीजन उनके बल्ले से 484 रन आए थे। वो लगातार अच्छा कर रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके आंकड़े काफी दमदार हैं और उम्मीद है कि वो आईपीएल 2026 में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड समेत 5 ये टीमें भिड़ेंगी, क्रिकेट में पहली बार खेला जाएगा क्रिकेट का Euro Nations Cup

हर्ष दुबे (Harsh Dubey)

इस लिस्ट में तीसरा नाम हर्ष दुबे का है। 23 साल के स्पिनर हर्ष दुबे बीते आईपीएल सीजन डेब्यू करते नजर आए थे। उस दौरान तीन मैचों में उन्होंने पांच विकेट लिये थे। विदर्भ की ओर से खेलते हुए डोमेस्टिक में हर्ष ने रिसेंट कुछ समय में काफी कमाल किया है और उम्मीद है कि वह आईपीएल में भी इतिहास रचेंगे। हर्ष दुबे फर्स्ट क्लास में 133, लिस्ट ए में 31 में टी20 में 26 विकेट चटका चुके हैं।

FAQs

आईपीएल 2026 में SRH की कप्तानी कौन करेगा?

ईशान किशन

यह भी पढ़ें: Injuries ने मचाई तबाही! KKR के 3, CSK-DC-SRH के 2-2 और PBKS-RCB-RR के 1-1 खिलाड़ी बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!