IPL 2026 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं और टीम मैनेजमेंट के द्वारा आगामी कुछ महीनों के अंदर रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की फेहरिस्त को जारी किया जाएगा। इसी बीच यह खबर आई है कि, IPL 2026 के पहले 4 टीमों के द्वारा कप्तानों को हटाया जाएगा और इसमें से कुछ टीमें तो ऐसी हैं जो अपने मौजूदा कप्तानों को उनके पद से हटा देंगी।
कहा जा रहा है कि, टीम मैनजमेंट अपने कप्तानों के प्रदर्शन से खुश नहीं है और इसी वजह से IPL 2026 से पहले ये अपनी टीम के कप्तान को उनके पद से हटाने के बारे में विचार कर रहे हैं। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि, आखिरकार IPL 2026 के पहले किन कप्तानों की छुट्टी होने जा रही है।
IPL 2026 के पहले निकाले जाएंगे ये 4 बेहतरीन कप्तान

एमएस धोनी
पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के इंजर्ड होने के बाद धोनी को दोबारा कप्तान नियुक्त किया गया था। आईपीएल 2025 में धोनी अपनी कप्तानी से जलवा बिखेरने में सफल नहीं हो पाए और टीम प्लेऑफ़ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई थी।
कहा जा रहा है कि, IPL 2026 के पहले चेन्नई के मैनेजमेंट के द्वारा धोनी को कप्तानी से हटाया जाएगा और इनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, धोनी की जगह पर गायकवाड़ को दोबारा कप्तान नियुक्त किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – आखिर क्या है हसीन जहां का 7 साल पुराना मामला, जिसकी वजह से मोहम्मद शमी को भरने होंगे हर महीने 4 लाख जुर्माना?
संजू सैमसन
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे और बतौर कप्तान इन्होंने राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है। मगर अब खबरें आई हैं कि, IPL 2026 के पहले राजस्थान रॉयल्स की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा संजू सैमसन की जगह पर युवा खिलाड़ी रियान पराग को टीम का कप्तान नियुक्त किया जाएगा। आईपीएल 2025 के दौरान संजू जब इंजर्ड हुए थे तो उनकी जगह पराग ने ही कप्तानी की थी।
अजिंक्य रहाणे
IPL 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स की मैनेजमेंट के द्वारा कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन इस सीजन इन्होंने अपनी कप्तानी से सभी को मायूस किया है। इसी वजह से यह खबर आई है कि, मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2026 के पहले अजिंक्य रहाणे को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा रहाणे की जगह पर संजू सैमसन को टीम का कप्तान नियुक्त किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता की मैनेजमेंट के द्वारा संजू सैमसन को अपने साथ IPL 2026 के लिए जोड़ा जा सकता है।
ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स की मैनेजमेंट के द्वारा कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन इस सीजन इन्होंने अपनी कप्तानी में टीम का बेड़ागर्क कर दिया और कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि, IPL 2026 के लिए मैनेजमेंट के द्वारा पंत की जगह पर निकोलस पूरन को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। पूरन ने बतौर कप्तान बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इनकी कप्तानी में लखनऊ बेहतरीन खेल दिखा सकती है।