IPL 2025 अब प्लेऑफ़ के दौर में आ चुका है और प्लेऑफ़ का पहला मुकाबला क्वालीफायर 1 के रूप में खेला गया। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए और बैंगलुरु ने इस मुकाबले को 106 रन बनाकर 8 विकेटों से हासिल कर लिया।
IPL 2025 में कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। तो वहीं दूसरी तरफ यह भी है कि, कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इस सत्र में सिर्फ एक मुकाबले ही खेले हैं। एक मैच के बाद ही इन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। आज हम इन्हीं खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
IPL 2025 में सिर्फ एक मैच के बाद इन खिलाड़ियों को किया गया बाहर

विआन मुल्डर
IPL 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की मैनेजमेंट के द्वारा वियान मुल्डर को इंग्लिश खिलाड़ी ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वाड में शामिल किया था। इन्हें सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मौका दिया गया था और इसके बाद से ये बाहर थे। इस मुकाबले में इन्होंने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 रन बनाए थे।
इसे भी पढ़ें – मुशीर खान के डेब्यू पर विराट कोहली ने चिढ़ाया, बोले – ये तो पानी पिलाने वाला है…भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
डोनोवन फ़ेरेरा
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी डोनोवन फ़ेरेरा IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा बने थे। इस सीजन इन्हें सिर्फ एक ही मुकाबले में हिस्सा बनाया गया था और इसके बाद इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ एक रन ही बनाया था।
मैथ्यू ब्रीज़्के
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीज़्के को IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के द्वारा खरीदा गया था। इन्हें मैनेजमेंट के द्वारा सिर्फ एक ही मुकाबले में खिलाया गया था और इसके बाद से ये बाहर रहे हैं। इन्होंने बैंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए कुल 14 रन बनाए हैं।
सदीकुल्लाह अटल
अफगानिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी सदीकुल्लाह अटल को दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 में एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। इन्हें सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलने का मौका दिया गया था और इस मुकाबले में इन्होंने सिर्फ 22 रन बनाए थे।
नाथन एलिस
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन एलिस को IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट के द्वारा स्क्वाड में शामिल किया गया था। लेकिन इन्हें सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ही मुकाबले में हिस्सा दिया गया था। इस मुकाबले में इन्होंने गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया था।
मुजीब उर रहमान
अफगानिस्तान के खिलाड़ी मुजीब उर रहमान को आईपीएल 2025 मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। इन्हें गुजराट टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा दिया गया था और इस मुकाबले में इन्होंने कुल एक विकेट अपने नाम किया था। इसके बाद इन्हें किसी भी मुकाबले में मौका नहीं दिया गया है।
नुवान तुषारा
श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा को IPL 2025 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की मैनेजमेंट के द्वारा स्क्वाड में शामिल किया गया था। इन्हें इस सीजन सिर्फ लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए इन्होंने सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया था।
इसे भी पढ़ें – ‘मुझे कोई अफ़सोस नहीं..’, शर्मनाक हार के बाद अय्यर के जलवे में नहीं आई कोई कमी, अपने इस ख़राब फैसले को बताया सही