Posted inIndian Premier League (IPL)

बेस प्राइस में खरीदे गए ये 4 खिलाड़ी, IPL 2026 में कर सकते 20 करोड़ जैसे खिलाड़ी वाला प्रदर्शन

बेस प्राइस में खरीदे गए ये 4 खिलाड़ी, IPL 2026 में कर सकते 20 करोड़ जैसे खिलाड़ी वाला प्रदर्शन

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंचता दिख रहा है। मेगा और मिनी ऑक्शन के बाद हर सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी सामने आते हैं, जिन्हें टीमों ने बेहद कम कीमत यानी बेस प्राइस में खरीदा होता है, लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन किसी 15–20 करोड़ रुपये वाले सुपरस्टार से कम नहीं होता। IPL के इतिहास में ऐसे कई उदाहरण रहे हैं, जहां सस्ते खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के गेम-चेंजर साबित हुए हैं।

IPL 2026 में भी चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेस प्राइस में खरीदा गया, लेकिन अगर फॉर्म और भूमिका सही रही तो ये खिलाड़ी 20 करोड़ जैसे खिलाड़ी वाला प्रभाव डाल सकते हैं।

बेस प्राइस पर खरीदे गए ये 4 खिलाड़ी IPL 2026 में मचा सकते हैं धमाल

बेस प्राइस में खरीदे गए ये 4 खिलाड़ी, IPL 2026 में कर सकते 20 करोड़ जैसे खिलाड़ी वाला प्रदर्शन

1. वानिन्दु हसरंगा

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लेग स्पिन गेंदबाजी, तेज फ्लिपर और मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें बेहद खास बनाती है। इस खिलाड़ी ने IPL 2026 के ऑक्शन के लिए 2 करोड़ बेस प्राइस रखा था और इसी कीमत पर उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया।

हसरंगा का बेस प्राइस में बिकना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा, क्योंकि टी20 क्रिकेट में वे किसी भी टीम के लिए मैच-विनर साबित हो सकते हैं। न सिर्फ गेंद से बल्कि निचले क्रम में तेज रन बनाने की उनकी काबिलियत आईपीएल में उनकी वैल्यू कई गुना बढ़ा देती है। अगर उन्हें सही रोल मिला, तो हसरंगा पूरे सीजन में 20 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी जैसा असर छोड़ सकते हैं।

2. क्विंटन डी कॉक

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ ही रखा था। जानकारी मिली थी कि उन्हें किसी एक टीम ने अपना नाम ऑक्शन के लिए रजिस्टर करने का निर्देश दिया था। काफी लोगों ने संभावना जताई थी कि वो टीम शायद मुंबई इंडियंस हो सकती है, जिसके लिए डी कॉक पहले भी खेल चुके हैं। यह बात सही साबित हुई और डी कॉक को एमआई ने बेस प्राइस में खरीद लिया।

ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और बड़े मैचों में वे अक्सर टीम के लिए मैच-विनर बनकर उभरे हैं। अगर डी कॉक अपनी लय में रहे, तो वे न सिर्फ तेज शुरुआत देंगे बल्कि विकेटकीपर के तौर पर भी टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। आईपीएल में अनुभव की अहमियत को देखते हुए डी कॉक 20 करोड़ जैसे खिलाड़ी वाला प्रभाव छोड़ सकते हैं।

3. बेन डकेट

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज बेन डकेट को नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। डकेट IPL 2026 में एक बड़ा सरप्राइज पैकेज बन सकते हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत है निडर अंदाज। भारतीय पिचों पर इंग्लिश बल्लेबाज अपने आक्रामक अप्रोच से सफलता हासिल कर सकता है।

IPL में पावरप्ले का सही इस्तेमाल करने वाले बल्लेबाज हमेशा महंगे साबित होते हैं। डकेट बेस प्राइज में खरीदे जाने के बावजूद अगर ओपनिंग या नंबर-3 की भूमिका निभाते हैं, तो वे कई मैचों में अकेले दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं।

4. टिम साइफर्ट

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम साइफर्ट को अक्सर IPL में कम आंका गया है। हालांकि टी20 फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट और आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है। 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले साइफर्ट को कोलकाता ने इस बार बेस प्राइस पर ही खरीदा है।

हालांकि, वो अपने तूफानी बल्लेबाजी अप्रोच के कारण केकेआर के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। इसके अलावा विकेटकीपिंग का विकल्प होना उन्हें और ज्यादा उपयोगी बनाता है। अगर साइफर्ट को नियमित मौके मिले, तो वे पूरे IPL सीजन में अपनी कीमत कई गुना वसूल सकते हैं।

FAQs

वानिंदु हसरंगा को IPL 2026 ऑक्शन में किस टीम ने खरीदा?
लखनऊ सुपर जायंट्स
बेन डकेट को IPL 2026 ऑक्शन में कितनी कीमत में खरीदा गया?
2 करोड़ बेस प्राइस

यह भी पढ़ें: CSK के IPL ऑक्शन पर बोले रविचंद्रन अश्विन, कहा ‘उसे ना खरीदकर चेन्नई सुपर किंग्स ने की बड़ी गलती…..’

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!